बिलासपुर

2री वाहिनी छसबल सकरी- बिलसपुर द्वारा आतंकवाद एवं नक्सलवाद उनमुलन हेतु विशेष रूप से प्रशिक्षण।

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। आज दिनांक 11.10.2022 को 2री वाहिनी छसबल सकरी- बिलासपुर में संचालित कॉउंटर
इन्टरजेन्सी फोर्स (सी०आई०टी०एस०) के 48 वे सत्र का समापन किया गया, कोर्स दिनांक 03.09.2022 से
दिनांक 11.10.2022 तक कुल कार्य अवधि 54 दिवस का रहा है।

इस प्रशिक्षण सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य
के विभिन्न इकाईयों जिला पुलिस दल विलासपुर, मुंगेली, कोरिया, बलरामपुर, सुरजपुर एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल
की विभिन्न इकाईयां- 2री वाहिनी सकरी विलासपुर, 6वीं वाहिनी रायगड़ 10 वीं वाहिनी सिलफिती, 12 वी वाहिनी
रामानुजगंज एवं 18 वीं वाहिनी मनेन्द्रगढ़ कोरिया के कुल 82 प्रशिक्षणाथियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान
आतंकवाद एवं नक्सलवाद उनमुलन हेतु विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया, कोर्स में रेड, एम्बुश, कासो, रोड
रनिंग एवं जंगल सर्वाइयल अभ्यास इत्यादि कठिनतम प्रशिक्षण प्रदान किया गया, सभी जवानों ने दृण इच्छा शक्ति के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किए संस्था प्रमुख सेनानी श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.), 2री वाहिनी छसबल सकरी- बिलसपुर द्वारा
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को पुरस्कार वितरण किया गया।

सेनानी महोदय अपने उद्बोधन के दौरान सभी जवानों को राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता को सुनिश्चित करने वाली गरिमा को बनाए रखने और आंतरिक
एवं बाहूय समस्या से निपटने हेतु अपना उत्कृष्ट योगदान देने हेतु आग्रह किया, सभी जवानों ने सिखलाई का उपयोग भारत की अमन-चैन व शान्ति स्थापित करने हेतु प्रतिबद्धता प्रकट किए। इस अवसर पर वाहिनी के अन्य
अधिकारीगण उप सैनानी श्रीमति ज्योति सिंह (रा०००), सहा० सेनानी श्री एच०एल० ध्रुव (रा०पु०० ) एवं
कंपनी कमाण्डर ‘मुख्य समवाय श्री जेम्स लकड़ा, क्वार्टर मास्टर श्री लीलचंद कोशले, सीडीआई श्री विनोद ताण्डेय,
सुवेदार श्री मनीष शुक्ला एवं वाहिनी के समस्त अधिकारी / कर्मचारी व विभिन्न इकाईयों से आये हुए प्रशिक्षणरत
जवानों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button