बिलासपुर

संघ के पत्र पर सँयुक्त संचालक नें लिया संज्ञान,अनाधिकृत प्रवेश को लेकर जारी किया आदेश।


खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर दिनांक 19 जून 2026 संघ के पत्र पर समाज कल्याण विभाग बिलासपुर के कार्यालय एवं संस्थानों में अनधिकृत प्रवेश पर संयुक्त संचालक ने जारी किया आदेश ।

संघ के अध्यक्ष किशोर शर्मा ने बताया कि संघ को समाज कल्याण के कर्मचारियों द्वारा जानकारी दी गई है कि विभाग से सेवा मुक्त एवं सेवानिवृत हुए कर्मचारी एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा समाज कल्याण कार्यालय एवं संस्थाओं के अधिकारियों के कक्ष सहित विभिन्न शाखा में लगातार अपनी उपस्थिति देकर कर्मचारियों पर दबाव डालकर नस्ती देखने तथा गोपनीय जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जाती है तथा उनके अनुसार कार्यवाही नहीं होने पर फर्जी शिकायत कर स्थानांतरण चोरी, निलंबन कराने का दबाव डाला जाता है जिस पर संघ द्वारा मांग किया गया है कि संस्था एवं कार्यालय तथा अधिकारियों के कक्ष में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की जानकारी हेतु पंजी का संधारण किया जाए तथा सीसीटीवी कैमरे को अपडेट रखा जाए ताकि कर्मचारियों को अनावश्यक परेशानी एवं भविष्य में किसी प्रकार की अनहोनी की घटना से बचा जा सके

इस संबंध में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ वर्ग शासकीय कर्मचारी जिला शाखा बिलासपुर द्वारा संयुक्त संचालक समाज कल्याण बिलासपुर को मिलकर ज्ञापन सौंपा गया


संघ की मांग पर संयुक्त संचालक समाज कल्याण जिला बिलासपुर द्वारा बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पंजी संधारण एवं सीसीटीवी फुटेज अपडेट करने हेतु पत्र जारी किया गया है
ज्ञापन सौंपने वालों में किशोर शर्मा, राजेश्वर वस्त्रकार, जगदीश चंदेल, ब्रह्म दत्त भट्ट आदि संघ के प्रतिनिधि शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button