बिलासपुर
आज की बैठक में हुआ तय…सभी संघ पदाधिकारियों/कर्मचारियों से अपील… डेढ़ बजे सभी पुराने कंपोजिट बिल्डिंग के सामने हों एकत्रित।

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। बिलासपुर दिनांक 9 जून 2026
केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ते के साथ 6 सूत्री मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं संबद्ध संगठनों के द्वारा कल दिनांक 10 जून 2026 को भोजनावकाश में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर जिला बिलासपुर के माध्यम से ज्ञापन सौपा जाएगा
सभी संघों के पदाधिकारी एवं सदस्यों से अपराह्न 1:30 बजे पुराने कंपोजिट बिल्डिंग आदिवासी विकास विभाग के सामने बिलासपुर में उपस्थित होने का की अपील की गई है।
इस संबंध में आवश्यक विचार विमर्श करने संघ के पदाधिकारी की आज कर्मचारी भवन बिलासपुर में बैठक आयोजित की गई।





