छत्तीसगढ़बिलासपुर

चुनाव खतम, पैसा हजम, कौन जीता, कौन हारा, जान गए हम।

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर।अब विधानसभा सभा चुनाव खतम हो गया। जनता जनार्दन ने अपना जनादेश दे दिया है मतलब चुनाव खतम, पैसा हजम, कौन जीता, कौन हारा, जान गए हम। लेकिन अभी भी प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा तय नहीं हो सका है उसका फैसला यदि जनता जनार्दन को करना होता तो बात अलग थी खैर उसका भी चुनाव आलाकमान द्वारा शीघ्र कर लिया जाएगा मंथन जारी है।

जनता सोच रही है कि राम राज्य आएगा? क्योंकि जनता नें देखा कि पांच साल से मीडिया में अवैध रूप से संचालित चखना सेंटर के अवैध होने पर कितना कुछ लिखा लेकिन कुछ नहीं हुआ किन्तु 5 साल बाद हुए विधानसभा चुनाव और उनके जनादेश के तुरंत बाद सरकार बदली और जीत के बाद ही मुख्यमंत्री भले ना चुना गया लेकिन चखना सेंटरों पर बुलडोजर चल गए। चखना दुकान बंद।हारे हुए उम्मीदवारों को अपनी हार का जितना दुःख नहीं उससे कहीं ज्यादा सरकार जाने का ग़म है। मतलब उम्मीदों पर पानी फिर गया। अब ना सत्ता का नशा रहा ना विधायकी का घमंड। मतलब राजनीति के जानकारों का मानना है कि 15 सालों का वनवास एक बार फिर मुँहबाय खड़ा है आशंकाओं के भंवर में हिलोरें लेते।

मुख्यमंत्री कौन होगा यह यक्ष प्रश्न है जवाब 2024 का लोकसभा चुनाव है यदि जीतना है तो सरकार और मुखिया को जनता जनार्दन के दिलों पर राज करना होगा जीते हुए उम्मीदवारों को 5 साल जनता जनार्दन के सुखदुःख में साथ रहना होगा अन्यथा उदाहरण आपके सामने है फैसला आपका वनवास या राज!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button