छत्तीसगढ़बिलासपुर

लिटिल मिलेनियम स्कूल बिलासपुर का वार्षिक खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन…बच्चों नें बढ़चढ़ कर लिया भाग…जीते मैडल।

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। आज, लिटिल मिलेनियम बिलासपुर का वार्षिक खेल प्रतियोगिता भव्य आयोजन गीता पैलेस में आयोजित किया गया।

इस उत्साह भरे आयोजन में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खेलों में भाग लेते हुए अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया, जैसे कि लेमन रेस, सेक रेस, बॉल पिक करना, बॉल ट्रैक पर रखना, और साथ ही साथ उन्होंने टायकांडों, मार्शल आर्ट का भी प्रदर्शन किया।

आयोजन के समापन में, विजेता टीम के बच्चों को पुरस्कार स्वरूप मेडल और सर्टिफिकेटों का वितरण कर उनका उत्साह और कौशल को प्रमोट किया गया। इस दौरान बच्चों के माता पिता सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button