कर्मचारियों पर FIR दर्ज करनें की साजिश का पर्दाफाश…संघ नें की आपत्ति…कहा नियमानुसार हो कार्यवाही।

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर दिनांक 14 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ बिलासपुर द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि समाज कल्याण विभाग जिला बिलासपुर के अंतर्गत संचालित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय तिफरा बिलासपुर में एसी एवं पलंग आदि के चोरी का आरोप लगाकर विभागीय अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कराने की साजिश किया जा रहा है ।

समाचार पत्रों में प्रकाशित सूचना से ज्ञात हुआ है कि समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक द्वारा शासकीय दृष्टि श्रवण बाधितार्थ विद्यालय के कर्मचारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का निर्देश जारी किया गया है लेकिन जवाबदार अधिकारियों द्वारा टालमटोल किया जा रहा है ।

संघ को ज्ञात हुआ है कि जिन सामानों का चोरी का आरोप लगाया जा रहा है वह सामान संस्था के स्टॉक पंजी के अनुसार बराबर है फिर विभागीय जांच में गलत प्रतिवेदन तैयार कर षड्यंत्र के तहत कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करना उचित नहीं है ।
संघ की मांग है कि एफ.आई.आर. दर्ज करने के पूर्व उच्च स्तरीय समिति का गठन कर संस्था स्टॉक पंजी से समान का मिलान किया जावे, यदि उसमें गलत पाई जाती है तो नियमानुसार कार्यवाही किया जावे ।

यदि बिना सूक्ष्म जांच के षड्यंत्र के तहत कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज किया जाता है तो संघ द्वारा आपत्ती करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की मांग करता है ।





