Uncategorizedबिलासपुर

वन विभाग का बीट गार्ड करोड़ों में रहा खेल…भ्रष्टाचार की जाँच बाद, क्या जाएगा जेल!

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर/ इस बार मुंगेली जिले के लोरमी का 2021-22 का एक मामला सुर्खियों के साथ सामने आया है।

मुंगेली वन विभाग में कुछ सालों की सरकारी नौकरी में एक छोटे से बीट गार्ड पद पर पदस्थ कर्मंचारी ने विभागीय कार्यों में भ्रष्टाचार करके इतनी संपत्ति बना ली कि वह आय से अधिक की संपत्ति का मालिक हो गया लोग उसे बढ़ती संपत्ति का मालिक होने पर संदेह से देखने लगे….इतना ही नहीं जानकर कहते हैं कि उसने भ्र्ष्टाचार की काली कमाई से ना केवल अपना बकाया लाखों का लोन चुकाया… वरन महंगी लक्जरी कार खरीदा और लाखों की बेशकीमती जमीन बिना विभागीय अनुमति के खरीद ली…. सूत्र बताते हैं कि इस भ्रष्टाचार के खेल में बड़े अफसर भी शामिल है…शिकायतकर्ता नें कहा कि शीघ्र होगी सी सी एफ कार्यालय में शिकायत, विभागीय कार्यों में भृष्टाचार होगा उजागर और एसीबी की जांच से होगा आय से अधिक संपत्ति का खुलासा!

क्या कहते हैं विभागीय सूत्र और दस्तावेज? मजदूरी राशी भुगतान के नाम पर कैसे किया गया भ्रष्टाचार? किस धनादेश क्रमांक से किया गया राशी का भुगतान? भृष्टाचार में कौन कौन अधिकारी और कर्मचारी शामिल? किस मद में किया गया भृष्टाचार? चार पहिया वाहन की कीमत क्या थी? कितने में खरीदी गई जमीन? किसके नाम पर हुई रजिस्ट्री? किस कक्ष क्रमांक में हुई सैकड़ों परिपक्व वृक्षों की अवैध कटाई?

कहते है की आप भ्रष्टाचार
को छिपाने की लाख कोशिश कर लो..लेकिन भ्रष्टाचार
कभी नहीं छिपता….और भ्रष्टाचार
करने वालो की तो बिल्कुल भी नहीं….कही न कही और किसी न किसी तरह से भ्रष्टाचार
उजागर हो ही जाता है..इसमें सबसे बड़ी बात ये है की आप भ्रष्टाचार करते है और आपको डर भी नहीं लगता है और सामने वाले को ऐसा रियेक्ट करते है जैसे कुछ हुआ ही नहीं…जबकि भ्रष्टाचार की वजह से लाखो डकार जाते है।

शिकायतकर्ता के शिकायत बाद शीघ्र करेंगे सनसनीखेज खुलासा….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button