बिलासपुर

10 जून 2026 को महंगाई भत्ता सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर संघ द्वारा छत्तीसगढ़ सभी जिलों एवं विकासखंडो में मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम भोजनावकाश में सौंपेगा ज्ञापन।

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर 6 जून 2026 केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ते सहित 6 सूत्रीय की मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के बेनर तले एवं संबध्द तथा सहयोगी संगठन छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य संयोजक संघ, छत्तीसगढ़ आईटीआई अधिकारी कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ, छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक, छत्तीसगढ़ निशक्त कर्मचारी अधिकारी संघ, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज कल्याण, संघ शासकीय तकनीकी कर्मचारी संघ एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी पेंशनर्स एसोसिएशन के द्वारा मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम भोजनावकाश में कलेक्टर को सौंपा जाएगा ज्ञापन।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा एवं जिला अध्यक्ष किशोर कुमार शर्मा द्वारा बताया गया कि प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा लिए गए निर्णय के परिपालन में केंद्र सरकार के द्वारा जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता की घोषणा किए जाने के बाद राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी, न्यायिक अधिकारी तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को महंगाई भत्ता केंद्र के अनुरूप स्वीकृत किया गया है लेकिन राज्य शासन के दोहरा मापदंडों से कर्मचारियों को महंगाई भत्ता की घोषणा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नहीं किए जाने से कर्मचारियों में तीव्र आक्रोश एवं निराशा व्याप्त है

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg

संघ द्वारा 10 जून के ज्ञापन में विधानसभा के बजट सत्र में माननीय वित्त मंत्री द्वारा कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए कैशलेस के सुविधा की घोषणा की गई है, किंतु अभी तक नियम निर्देश जारी नहीं किए गए, केंद्रीय कर्मचारियों एवं विभाजित मध्य प्रदेश के कर्मचारियों की भर्ती सेवानिवृत्ति पर छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को 240 दिन के स्थान पर 300 दोनों का अवकाश नगदीकरण, संविदा, दैनिक, अनियमित कर्मचारियों को रिक्त पदों पर नियमित किए जाने तथा मध्य प्रदेश की भांति सेवा सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए शिक्षक एवं एल बी संवर्ग को समस्त सेवाकाल का लाभ दिए जाने तथा प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति की 10% सीलिंग समाप्त करते हुए अनुकंपा नियुक्ति के सभी पदों पर नियुक्ति किए जाने की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.22
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.18.28
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.24

सभी कर्मचारी साथियों से अपील किया गया है अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर 10 जून के के ज्ञापन प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.33
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.20.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.54
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.57
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.50

WhatsApp Image 2026-08-15 at 10.06.27
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.47.36
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.58
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.26.45
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.59

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button