बिलासपुर
CMHO नें किया मलेरिया विभाग का निरीक्षण…15 कर्मचारी अनुपस्थित! कारण बताओ नोटिस जारी।

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा प्रातः 9.00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर का भ्रमण किया गया। उनके द्वारा डायरिया से पीड़ित भर्ती बच्चो एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हॉल-चाल जाना गया।
कर्मचारियों के उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया गया। जिसमें पाया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर के सभी कर्मचारी नियत समय पर अपने कार्य में उपस्थित नही पाये गये। अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर द्वारा प्रातः 10.45 बजे जिला मलेरिया कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया जहां पर कार्यरत 18 कर्मचारियों में केवल 03 कर्मचारी
अपने कार्य पर उपस्थित पाये गये। अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।