बिलासपुर

हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं प्रधान पाठक…स्कूली बच्चों को नहीं मिल रहा शासन की योजनाओं का लाभ!

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। जिम्मेदार शिक्षा अधिकारियों की उदासीनता के चलते शिक्षा कार्यालय बिल्हा अंतर्गत संचालित प्राथमिक शाला खपराखोल में अध्ययनरत बच्चों को पिछले तीन दिनों से मध्यान्ह भोजन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है इतना ही नहीं ना तो पढ़ाई हो रही है ना किताबों का वितरण किया गया है ना ही गणवेश बांटा गया है।

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.22
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.18.28
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.24

शासन के निर्देशानुसार सभी सरकारी स्कूलों में स्कूल खुलते ही शाला प्रवेश उत्सव मनाने के साथ शासन की समस्त योजनाओं का लाभ बच्चों को दिया जाना है लेकिन जिम्मदार शिक्षा अधिकारियों की उदासीनता और लापरवाही पूर्ण कार्यशैली के चलते प्राथमिक शाला खपराखोल में स्कूल खुलने के पहले ही दिन से शासन के नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.33
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.20.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.54
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.57
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.50

WhatsApp Image 2026-08-15 at 10.06.27
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.47.36
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.58
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.26.45
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.59

बड़ी उम्मीद से पालकों नें अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने स्कूल भेजा था। किन्तु अधिकारियों की उदासीनता के कारण पिछले तीन दिनों से स्कूली बच्चे स्कूल आकर बिना शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त किए उल्टे पैर घर लौट जा रहे हैं।

विकास खंड शिक्षा कार्यालय बिल्हा प्रमुख की उदासीनता के चलते खपराखोल प्राथमिक शाला में अध्ययनरत बच्चे शासन की योजनाओं से वंचित हैं। जो जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाह कार्यशैली का प्रमाण है जिस पर शासन को कठोर कार्यवाही करने की आवश्यकता है।

फिलहाल देखना होगा कि कुम्भकर्णीय नींद से जिम्मेदार अधिकारी कब जागते हैं और कब बच्चों को शासन की योजना का लाभ मिलता है।

कहाँ शराबियों नें बना रखा है, “शिक्षा के मंदिर”को प्रवेश द्वार? अगली खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button