“सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़” मुंगेली के जिला अध्यक्ष बनाये गए विनोद रायसागर,जिला महासचिव की जिम्मेदारी राकेश यादव को मिली एवं उपाध्यक्ष बने अक्षय लहरे।

खासखबर छत्तीसगढ़ मुंगेली। आज दिनांक 29।12।20 दिन मंगलवार को मुंगेली के रेस्ट हाउस में उपस्थित पत्रकार साथियों के बीच “सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़” के पदाधिकारियों का कारवां मुंगेली जिला पहुंचा। पत्रकार साथियों से आपसी चर्चा में संगठन के उद्देश पर संघ के संस्थापक एव कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने प्रकाश डालते हुए बताया कि संगठन पत्रकार साथियों के हितों की रक्षा करने हमेशा प्रयासरत रहेगा
संगठन में प्रदेश स्तर पर “पत्रकार सहायता कोष” की स्थापना करने प्रयासरत है जिसमें ऐसी व्यवस्था हो की आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकार साथियों को सामर्थ अनुसार विषम परिस्थिति निर्मित होने पर सहायता दी जा सके।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता ने भी संघ की शक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा की हम सभी को एक जुट होने की ज़रूरत है ताकि पत्रकार हित में सरकारी योजनाओं का लाभ पत्रकार साथियों को दिलाने का प्रयास किया जा सके।
उपस्थित पत्रकार साथियों ने आपस में एकजुट रहने का संकल्प लिया।
बैठक में उपस्थित मुंगेली के पत्रकार साथियों नें सर्वसम्मति से सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला अध्यक्ष के रूप में विनोद रायसागर , जिला महासचिव राकेश यादव उर्फ रॉकी एवं उपाध्यक्ष अक्षय लहरे को चयनित किया गया।
उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता ने नव निर्वाचित मुंगेली जिला अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों को शुभकामनाएं देते हुए शीघ्र ही ज़िले में रिक्त पदो का विस्तार करने की बात कही।
बैठक के शुरुआत में प्रदेश पदाधिकारियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता संघ के संस्थापक एव कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी प्रदेश सचिव टी के गोस्वामी संभागीय उपाध्यक्ष उमाकांत मिश्रा एव संभागीय संगठन सचिव कन्हैया यादव के साथ पत्रकार साथी इंद्राज सिंह ठाकुर,राकेश यादव,नवनीत शुक्ला, मनीष नामदेव, आनंद गुप्ता,अतुल श्रीवास्तव,संजय जायसवाल, राजा माणिक, समीर रावत सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित थे।