सिम्स चिकित्सालय में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, तिरंगा फहराकर वीर शहीदों को किया गया नमन।
Satyendra VermaJanuary 26, 2026
1,117
खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर।
सिम्स महाविद्यालय चिकित्सालय, बिलासपुर में आज 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) के ऊर्जावान अधिष्ठाता रमणेश मूर्ति ने तिरंगा फहराकर मां भारती के वीर सपूतों एवं देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले महापुरुषों को नमन किया।
ध्वजारोहण के पश्चात अपने संबोधन में अधिष्ठाता महोदय ने कहा कि भारतीय संविधान हमें समानता, न्याय और कर्तव्यबोध का मार्ग दिखाता है, जिसे आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
उन्होंने सिम्स परिवार द्वारा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं सिम्स के समस्त कर्मचारियों, नर्सिंग स्टाफ, छात्र-छात्राओं, सफाई एवं सुरक्षा कर्मियों तथा प्रदेशवासियों को दी गईं।
कार्यक्रम में विशेष रूप से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. भूपेंद्र कश्यप, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. लाखन सिंह, डॉ. मधुमिता मूर्ति, डॉ. हेमलता सिंह, डॉ. संगीता रमन जोगी, डॉ. समीर पैकरा, डॉ. केशव कश्यप, डॉ. प्रकाश खरे, डॉ. आशुतोष कोरी, डॉ. नागेंद्र साहू, सुरक्षा अधिकारी कमलेश दीवान, दिनेश निर्मलकर, नर्सिंग सुपरीटेंडेंट उज्जवला दास, जितेन दुबे, दिलीप यादव, संतोष चंद्र सेन, टीकाराम मतवाले, इकबाल, आशुतोष शुक्ला, प्रमोद यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
पूरा परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रीय गौरव से गूंज उठा।