बिलासपुर

शिक्षा के मंदिर में बेजुबान बीमार गाय का मसला… संवेदना अभी बाकी है!

ख़बर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर।बिल्हा विकास खंड के बिजौर हायर सेकेंड्री स्कूल परिसर में पिछले चार दिनों से एक गाय बीमार है जिसकी सुध न तो गाय का मालिक ले रहा है न ही गौ सेवक का ध्यान इस ओर है…

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg

बूढ़ी गाय की खराब हालत देखकर स्कूली बच्चे सहित स्कूल के शिक्षक कर्मचारी गाय की जान बचाने पूरी जतन और मशक्कत कर रहे है मौके पर दाना पानी और धूप से बचाने छाया की व्यवस्था के साथ निजी पशुचिकित्सक की व्यवस्था कर इलाज करवा रहे है फिर भी बूढ़ी गाय की स्थिति में कोई सुधार नही आ रहा है गाय की दयनीय स्थिति से स्कूली बच्चों की भावना आहत हो रही है स्कूल स्टाफ विगत चार दिनों से गौपालक गौ सेवक और पशु चिकित्सको से संपर्क साध रही है परंतु गौ सेवा के प्रति किसी की संवेदना नही जाग रही है न ही गाय के असली मालिक का पता चल पा रहा है।

एक ओर गौमाता के नाम पर राजनीति बयानबाजी,गौमाता के नाम पर हिंसा देखने को मिलती है किंतु बीमार बूढ़ी निशक्त गाय के प्रति संवेदना किसी में देखने को नही मिलती, गौ पालक भी गाय की सेवा तभी तक करते हैं जब तक गाय दूध देती है बाद में उसे इसी तरह लावारिस छोड़ देते है ऐसे गौपालकों को पशु अत्याचार विधि सम्मत अपराध के लिए दंडित किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button