बिलासपुर

अटैचमेंट का जुगाड़ नहीं आया काम…जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को उसके मूल पदस्थापना में भेजा वापस…

खासखबर छत्तीसगढ़ बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिलासपुर सहित ऐसे बहुत से कार्यालय हैं जहां शिक्षा विभाग के स्कूलों में पदस्थ शिक्षक बेवजह अटैच हैं जबकि शासन का स्पष्ट आदेश है कि अटैचमेंट समाप्त कर दिया गया है जिस भी कार्यालय में कोई कर्मचारी अटैच है उसे तत्काल उसके मूल पदस्थापना में वापस भेजा जाय।

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg

आपको बता दे कि ऐसा ही एक मामला जिला शिक्षा कार्यालय बिलासपुर में सामने आया जिसमें विकास तिवारी नामक एक शिक्षक शिक्षिकीय कार्य छोड़ कर जो कि लंबे समय से जिला शिक्षा कार्यालय बिलासपुर में अटैचमेंट में पदस्थ था। ना जाने कितने जिला शिक्षा अधिकारी आए और चले गए किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.22
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.18.28
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.24

ऐसे बहुत से शिक्षक बिल्हा,कोटा,तखतपुर और मस्तूरी विकास खंड शिक्षा कार्यालय में अटैच हैं और तनख्वाह मूल पदस्थापना वाले स्कूल से ले रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा महज एक शिक्षक के अटैचमेंट पर कार्यवाही करते हुए उसे वापस भेजा गया है जरूरत है उन तमाम अटैचमेंट शिक्षकों को उनके स्कूल वापस भेजे जाने की ताकि उन छात्र छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित ना हो जिन स्कूलों से अटैचमेंट द्वारा यहां लाए गए हैं।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.33
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.20.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.54
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.57
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.50

जिला शिक्षा अधिकारी ने विकास तिवारी नामक शिक्षक के लिए अपने आदेश में लेख किया है कि तत्काल माध्यमिक शाला पचपेड़ी विकास खंड मस्तूरी मे कार्यग्रहण कर इस कार्यालय के अवगत कराएं।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 10.06.27
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.47.36
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.58
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.26.45
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.59

बहरहाल छात्र छात्राओं के हित में जिला शिक्षा अधिकारी का निर्णय स्वागत योग्य है किन्तु यह आदेश तभी सार्थक होगा जब उन तमाम विभागों में अटैचमेंट्स शिक्षकों को उनके मूल पदस्थापना वाले स्कूलों में भेजा जाएगा ताकि शिक्षा ग्रहण करने आए विद्यार्थियों की पढ़ाई आधी अधूरी ना उन्हें भी पूरा ज्ञान मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button