Uncategorizedबिलासपुर

चांदापारा का रहस्यमय चूना पत्थर खदान! बिलासपुर खनिज अधिकारियों की उदासीनता की खोल रहा पोल!

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। कोटा जनपद पंचायत के अन्तर्गत खरगहनी ग्राम पंचायत के चांदापारा में एक रहस्यमय चूना पत्थर खदान खनिज विभाग बिलासपुर द्वारा जून 2012 से जून 2026 तक स्वीकृत है। आश्चर्य कि बात है यहां पर खदान मालिक द्वारा अनुज्ञप्ति की शर्तों का पालन ही नहीं किया जा रहा है।

इस रहस्यमय खदान का रहस्य यह है कि यह खनिज विभाग के दस्तावेज में तो चूना पत्थर खदान के नाम पर स्वीकृत है लेकिन मौके पर क्रेशर प्लांट और खदान स्थापित है। आश्चर्य की बात यह है कि वहां नियुक्त कर्मचारी द्वारा क्रेशर और खदान को बंद बतलाया जाता है। जबकि मौके पर जाने से कभी क्रेशर प्लांट पर गिट्टी की छोटी ढेर नजर आती है तो कभी गिट्टी का बड़ा पहाड़ नजर आता है। और चारों ओर बिखरे बड़े बड़े पत्थरों के ढेर कुछ और ही चुगली करते नजर आते हैं।

यहाँ पदस्थ चौकीदार कम सुपरवाइजर की मानें तो यहां खनिज अधिकारी और पुलिस वाले भी आते जाते हैं और क्रेशर मालिक से मिलकर चले जाते हैं। इन सभी बातों से चूना पत्थर खदान का रहस्य और गहरा होता जा रहा है। पिछले दस सालों इस खदान का रहस्य बना हुआ है।

खदान क्षेत्र में जारी अनुज्ञप्ति की शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा है जैसे खदान स्थल क्षेत्र में खदान से जुड़ी जानकारी का बोर्ड ही नहीं लगाया गया है। जिससे रहस्य गहराता जा रहा है।

इस रहस्यमय खदान की वैसे तो बहुत सारी शिकायतें और कमियां हैं लेकिन पिछले माह एक लिखित व गंभीर शिकायत भी खनिज विभाग के कार्यालय में की गई है लेकिन खनिज विभाग के उदासीन रवैये के चलते अब तक मौके पर जांच अधिकारी नहीं गए हैं!

क्रमशः ……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button