Uncategorizedबिलासपुर

अब तक नहीं सुलझी ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री…बढ़ते अपराध और अपराधियों पर कैसे लगे अंकुश!

खासखबर छत्तीसगढ़ बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में अपराध बढ़ रहे हैं स्थानीय पुलिस बढ़ते अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने नाकाम साबित हो रही है, वजह है “दो महिलाओं” की बेरहमी से हत्या कर अज्ञात आरोपियों द्वारा शव को पहाड़ी में फेंक कर फरार हो जाने का मामले में अब तक आरोपियों का पकड़ा ना जाना,रतनपुर पुलिस की पुलिसिंग पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

जानकारी के अनुसार शनिवार 6 मार्च 2021 की सुबह दो महिलाओं का रक्तरंजित शव पहाड़ी पर मिलने से सनसनी फैल गई थी बाईपास रोड पर यह शव ठीक उसी जगह मिले जहां कुुछ दिन पहले एक संदीप कहरा नामक युवक की हत्या हुई थी। परिस्थितियां और लहूलुहान शव को देखकर प्रथम दृष्टया हत्या बताया गया और पुलिस ने भी इसे हत्या बता कर जांच शुरू कर दी।

ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या के बाद दोनों महिलाओं के शव को खैरखुण्डी पहाड़ी के गड्ढे में छिपा दिया गया था।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की है। पुलिस ने महिलाओं के शव की शिनाख्त भी कर लिया। पुलिस के मुताबिक एक महिला का नाम शोभा है जो लाल खदान बिलासपुर की रहने वाली है और दूसरी का नाम अनीता है जो चिंगराज पारा बिलासपुर की रहने वाली हैं।

स्थानीय लोगों का गंभीर आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से इस बाईपास रोड निर्माण हुआ है तब से यहां पर अपराध बढ़ गए हैं साथ ही यहां बड़ी संख्या में भारी वाहनों का आनाजाना लगा रहता है जिससे यहां अवैध कोयला परिवहन, अवैध जुआ, सट्टा, अवैध शराब के साथ देह व्यापार का धंधा खूब फल फूल रहा है। जिस पर पुलिस लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है।

लोगों की आशंका

लोगों को आशंका है कि संदीप कहरा की हत्या भी इसी वजह से हुई होगी। पाठकों की जानकारी के लिए बताना लाजमी होगा कि पुलिस अभी संदीप कहरा की हत्या की गुत्थी सुलझा भी नहीं पायी थी कि इन दो महिलाओं की लाश मिलने से पुलिस पर उंगलियां उठने लगी है।

नाकाम पुलिस

रतनपुर पुलिस के लिए बाईपास रोड पर लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना बड़ी चुनौती है। पुलिस इस अंधे कत्ल को लेकर सुराग तलाशने में जुटी हुई है। मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्कॉट भी बुलाया गया था।

हत्या को बीत गए लगभग 5 माह

आज लगभग 5 माह गुजर जाने के बाद भी हत्या के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से कोसों दूर हैं ना कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ लगा है पुलिस हवा में हाथ पांव चला रही है। लगभग 5 माह बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिलना, अपराधियों तक नहीं पहुँच पाना अपने आप में एक बड़ा सवाल है जो रतनपुर की जनता रतनपुर पुलिस से पूछ रही है।

बहरहाल रतनपुर पुलिस संदीप कहरा की हत्या के आरोपियों को अब तक तलाश नहीं कर पाई है ऐसे में दो और महिलाओं की लाश का पाया जाना अपने आप में एक बड़ा सवाल है! देखना होगा कि आखिरकार इन दोनों महिलाओं की हत्या किसने और क्यों कि जैसे सवालों का जवाब क्या रतनपुर पुलिस ढूंढ पाती है या हत्याओं का सिलसिला यूँ ही बदस्तूर जारी रहेगा और आरोपी यूँ ही खुली हवा में बेखौफ अपने अगले शिकार की तलाश में घूमते रहेंगे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button