खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले में बोदरी नगर पंचायत की सीएमओ सहित उनका बाबू 12000 रुपए रिश्वत लेते पकड़े गए। मकान का नक्शा पास करने के एवज में मांगी गई थी रिश्वत।
ए.सी.बी. /आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा लगातार छेड़े जा रहे व्यापक ट्रैप अभियान के तारतम्य में आज दिनांक 17.12.25 को एसीबी इकाई बिलासपुर को बिलासपुर जिले के बोदरी नगर पंचायत की सीएमओ श्रीमती भारती साहू और उनके बाबू सुरेश सीहोरे को मकान का नक्शा पास करने के एवज में प्रार्थी वेदराम निर्मलकर से 12000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
एसीबी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 12.12.25 को नूतन चौक सरकंडा बिलासपुर निवासी वेदराम निर्मलकर द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी कि उसके द्वारा अपने बोदरी स्थित जमीन में मकान बनाने हेतु नक्शा पास करने हेतु नगर पंचायत बोदरी में दिया हुआ था जो नक्शा पास करने के एवज में 20000 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट के साथ 47,257 रुपए का अन्य फीस पटाने हेतु उसे कार्यालय के बाबू सुरेश सिहोरे द्वारा कहा गया और अलग से 15000 रुपए रिश्वत के रूप में मांग की जा रही है किंतु वह रिश्वत के रूप में पैसा न देकर उसे पकड़वाना चाहता है।
शिकायत का सत्यापन करने के दौरान प्रार्थी द्वारा बाबू सुरेश सीहोरे और सीएमओ श्रीमती भारती साहू से बात करने पर उनके द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने की बात प्रमाणित पाए जाने पर तथा मोल भाव में 15000 रूपये की जगह 12000 रुपए लेने हेतु सहमति आरोपीगण द्वारा दिए जाने पर ट्रैप की योजना तैयार की गई।
आज दिनांक 17.12. 25 को प्रार्थी द्वारा व्यवस्था की गई राशि 12000 रुपए को आरोपीगण को देने हेतु भेजा गया जो रिश्वती राशि 12000 रुपए को बाबू सुरेश सिहोरे द्वारा स्वीकार किया गया जिस पर आसपास में तैनात एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा बाबू सुरेश सिहोरे और सीएमओ भारती साहू को नगर पंचायत कार्यालय बोदरी में पकड़ लिया गया।
रिश्वत रकम को आरोपी सुरेश साहू से बरामद कर लिया गया है ।अचानक हुई इस कार्यवाही से आसपास हड़कंप सा मच गया।
आरोपीगण के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है।
गौरतलब है कि एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों /कर्मचारियों के विरुद्ध प्रदेश में लगातार कार्यवाही की जा रही है।