बिलासपुर

एसडीएम का अचौक निरीक्षण…बंद मिला सरकारी स्कूल…सम्बंधित शिक्षकों को शोकॉज नोटिस जारी…बीईओ की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल!

अजीत यादव की क़लम से…

खासखबर छत्तीसगढ़ बिलासपुर/लोरमी — प्रदेश सरकार के शिक्षा व्यवस्था को सुधारने को लेकर दिए गए निर्देश के बाद एसडीएम एक्शन मूड में नजर आ रही है नवनियुक्त एसडीएम मेनका प्रधान के द्वारा लगातार लोरमी क्षेत्र के स्कूलों का दौरा एवं गहन निरीक्षण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में एसडीएम ग्राम ढोलगी स्थित पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला का निरीक्षण करने पहुंची जहां पर उन्होंने पाया कि समय से पूर्व प्राथमिक शाला को बंद कर दिया गया है। जिस पर उन्होंने संबंधित स्कूल के प्रधान पाठक से फोन पर चर्चा की तो उन्होंने बताया कि छात्र कम होने के कारण स्कूल को बंद कर दिया गया साथ ही स्कूलों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं थी जिसको लेकर उनके द्वारा सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। वही प्राथमिक शाला के समय से पूर्व बंद होने के कारण संबंधित शिक्षकों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है।

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.22
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.18.28
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.24

इस मामले में जब हमने एसडीएम मेनका प्रधान से बात की तो उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा ढोलगी स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला का दौरा किया गया जहां पर समय से पूर्व स्कूल को बंद पाया गया इसके कारण संबंधित शिक्षकों को शो कॉज नोटिस जारी किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.33
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.20.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.54
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.57
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.50

वहीं उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह का गहन दौरा एवं निरीक्षण अनवरत जारी रहेगा भविष्य में अगर इस प्रकार की गलती किसी भी स्कूल के किसी भी शिक्षक के द्वारा पाई जाती है तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 10.06.27
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.47.36
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.58
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.26.45
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.59

बहरहाल देखा जाय तो स्कूलों की निरीक्षण कार्य विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी का होता है लेकिन एसडीएम के अचौक निरीक्षण से विकास खण्ड स्तर पर संचालित सरकारी स्कूलों में चल रही लचर व्यवस्था की पोल खुल गई, देखना होगा कि एसडीएम के दौरे के बाद बदहाल स्कूल व्यवस्था को सुधारने बीईओ क्या कदम उठाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button