बिलासपुर में हर्षोल्लास के साथ तीज मिलन कार्यक्रम संपन्न, महिलाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर, 20 सितंबर 2026 – चंद्रा विकास समिति बिलासपुर द्वारा सामाजिक भवन में महिलाओं द्वारा आयोजित तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री श्यामलाल चंद्रा ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री कृष्ण कुमार चंद्रा (प्राध्यापक, वानिकी विभाग, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर), डॉ. अशोक कुमार चंद्रा (प्राध्यापक, BIT दुर्ग एवं डीन, CSVTU भिलाई), श्रीमती कीर्ति चंद्रा (केंद्रीय महिला अध्यक्ष, चंद्रनाहू चंद्रा समाज छत्तीसगढ़) तथा सामाजिक कार्यकर्ता श्री कन्हैयालाल चंद्रा, डॉ. भगवती उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा भवन में सेंट्रल कूलिंग का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर श्री टी.पी. सिंह (सहायक कुलसचिव, GGU) द्वारा समिति को मिनी साउंड सिस्टम भेंट किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां:
महिला समिति की श्रीमती लखेश्वरी एवं हेमा चंद्रा ने बताया कि कार्यक्रम में गीत, गायन, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियां हुईं।
- समूह नृत्य प्रथम: हेमा, लखेश्वरी, सुलोचना, संगीता, प्रगति एवं रश्मि
- एकल नृत्य प्रथम: पूर्वी, मनिन्द्र
- एकल गायन प्रथम: श्रीजम्या, कल्याणी
- नाट्य मंचन प्रथम: गीता एवं कुमारी
सम्मान समारोह:
- वरिष्ठ जन सम्मान: श्री राम कुमार एवं रघुवंशी चंद्रा
- प्रतिभावान छात्र सम्मान (80% से अधिक अंक): खुशी, अंशु, विवेक, रितिका, रुक्मणी, जिज्ञासा, पूर्वी, युवराज एवं प्रगति

कार्यक्रम में गंगा देवी, रोशनी, प्रीति, अर्चना, सुनीता, पूर्णिमा, बिमला, गणेश, कन्हैया, राजेंद्र, चंदन, कंचन, ओंकार, प्रकाश, हर्षवर्धन, सूरज, अनिल, जीवन, प्रकाश, लक्ष्मी, रोहित, अजय सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।





