Uncategorizedबिलासपुर

मोदी गारंटी लागू करने को लेकर लामबंद हुए कर्मचारी – 30 सितंबर को बिलासपुर सहित सभी संभाग मुख्यालयों में धरना और महारैली।



मोदी गारंटी लागू करने संबंधी 30 सितंबर 2026 को संभागीय धरना प्रदर्शन एवं महारैली को सफल बनाने के लिए संपर्क अभियान जारी ।

 खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर दिनांक 24 सितंबर 2026 मोदी गारंटी के तहत महंगाई भत्ता सहित 8 सूत्री मांगों को प्रदेश की सभी संभागीय मुख्यालय में दिनांक 30 सितंबर 2026 को धरना प्रदर्शन एवं महारैली का आयोजन किया गया है ।

संघ के जिला शाखा अध्यक्ष किशोर कुमार शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री हिमाचल साहू ने बताया कि संघ द्वारा पूर्व में शासन के ध्यान आकर्षण के तहत 10 जून 2026 को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया था। इसके पश्चात 10 जुलाई से 18 जुलाई तक प्रदेश के सभी सांसद एवं विधायकों को मोदी गारंटी लागू करने हेतु ज्ञापन सौपा गया था लेकिन मांग पर किसी प्रकार के विचार नहीं किए जाने के फलस्वरुप संघ का सामान्य सभा की बैठक दिनांक 2 अगस्त 2026 को लिए गए निर्णय अनुसार 30 सितंबर 2026 को प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालय में धरना प्रदर्शन एवं महारैली निकालकर मंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम संभाग में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाना है।

30 सितंबर 2026 के संभागीय रैली एवं धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए संपर्क अभियान के अंतर्गत जीएसटी, आईटीआई, रेशम, इंजीनियरिंग कॉलेज, रोजगार कार्यालय, ब्रेल प्रेस शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय, पॉलिटेक्निक महिला, आईटीआई, विकासखंड कोटा में संघ प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, प्रदेश जीआर चंद्रा, प्रदेश महामंत्री हिमाचल साहू, संभागीय अध्यक्ष ओम त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा, राजेश टंडन राजेंद्र फाये, महेंद्र तिवारी, दुर्गेश साहू, कार्यालय सचिव राजेश्वर वस्त्रकार, जीआर वस्त्रकर, संभागीय प्रवक्ता अरविंद गुप्ता, जिला संगठन सचिव आनंद तिवारी, विकासखंड अध्यक्ष राजकुमार कोरी, विकासखंड सकरी अध्यक्ष विजय श्रीवास, मस्तूरी अध्यक्ष राहुल भारद्वाज, तखतपुर अध्यक्ष शशिकांत सोनी, बिल्हा अध्यक्ष डॉ देवनारायण यादव कार्यकारी अध्यक्ष अजय साहू आदि कर्मचारी साथी लगातार संपर्क अभियान में शामिल है।

दिनांक 26 सितंबर 2026 को जिला मानपुर मोहला एवं 27 सितंबर 2026 को जिला दुर्ग में तैयारी बैठक आयोजित किया गया है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रांतीय पदाधिकारी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button