30 सितंबर के धरना प्रदर्शन को सफल बनाने एवं पदाधिकारी का सम्मान करने संघ ने किया आज बैठक का आयोजन।

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। दिनांक 30 अगस्त 2026 संघ के प्रांतीय निकाय के आह्वान पर 30 सितंबर के धरना प्रदर्शन किए जाने एवं संभागीय पदाधिकारी के सम्मान किया जाने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर के द्वारा आज कर्मचारी भवन बिलासपुर में प्रांतीय अध्यक्ष पवन शर्मा के उपस्थिति में बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।

संघ के जिला शाखा अध्यक्ष किशोर शर्मा ने बताया कि विधानसभा चुनाव में जारी जन घोषणा पत्र मोदी की गारंटी में शामिल वादों को पूरा नहीं किए जाने से प्रदेश के कर्मचारी एवं अधिकारियों में निराशा एवं आक्रोश व्याप्त है। शासन का ध्यानाकर्षण कराने प्रांतीय निकाय के आह्वान पर 30 सितंबर 2026 को संघ के द्वारा पूरे प्रदेश में संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौपा जावेगा। आज की बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा, प्रांतीय महामंत्री हिमाचल साहू, प्रदेश समन्वयक जी आर चंद्रा, अध्यक्ष किशोर शर्मा, संभागीय अध्यक्ष ओम त्रिपाठी, महेंद्र तिवारी ने प्रदर्शन में अधिक से अधिक पदाधिकारी एवं सदस्यों को शामिल होने एवं संघ के विस्तार करने, सदस्यता अभियान चलाए जाने का आहवन किया गया, इसके अलावा प्रदेश में शिक्षकों को सेवा सुरक्षा की गारंटी देते हुए विभागीय टेट परीक्षा कराने शासन से मांग की गई
बैठक के पश्चात नवनियुक्त प्रांतीय एवं संभागीय पदाधिकारी पवन शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, ओम त्रिपाठी संभागीय अध्यक्ष, मतिना बंजारे, हिमाचल साहू, सीमा वर्मा, स्मृति शर्मा, सिलवंती एक्का,प्रकाश शर्मा, महेश्वर राव, सुलक्षणा खाडे राजेश मानिकपुरी, अविनाश मिश्रा , प्रवीण यादव ,अरविंद गुप्ता ,मनोज यादव, दिलेश्वर भंडारी, हितेश तिवारी, डॉक्टर योगेश तिवारी आदि का फूल माला एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के जिला संरक्षक रामकुमार यादव, दिनेश दुबे ,राजेश्वर वस्त्रकार, विजय श्रीवास शशिकांत सोनी राहुल भारद्वाज, अवधेश मिश्रा रुबीना बानो, दिलीप भूषण कुर्रे, आरती राजपूत, संतोषी यादव ,ज्योति पाल कमाल खान आदि शामिल थे ।





