बिलासपुर में फेडरेशन को मिला नया सारथी – सर्वसम्मति से राजेश गुप्ता बने जिला संयोजक, डॉ. बीपी सोनी बने संरक्षक।


खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर दिनांक 14 नवंबर
सर्वसम्मति से राजपत्रित संघ के अध्यक्ष राजेश गुप्ता को फेडरेशन जिला बिलासपुर के जिला संयोजक नियुक्त किया गया ।


कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा बिलासपुर जिला संयोजक की नियुक्ति संयोजक श्री कमल वर्मा एवं संबद्ध संगठन के प्रदेश अध्यक्षों की उपस्थिति में श्री राजेश गुप्ता को जिला संयोजक एवं डॉक्टर बीपी सोनी जिला संरक्षक नियुक्त किया गया ।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूर्व सरकार के दौरान प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना बहाल कराने, इसके साथ ही केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता दिलाने में फेडरेशन सफल रहा है। इस सरकार से लगातार आंदोलन के माध्यम से केंद्र के समान महंगाई भत्ता, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, दुर्घटना बीमा योजना एवं अल्प अवधि में वेतन प्रणाली लागू करने में सफल हुए हैं। फेडरेशन आने वाले समय में प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता देय तिथि से लेने के लिए संघर्षरत रहेगा साथ ही आने वाले समय में 12 दिसंबर 2026 को नई दिल्ली रामलीला मैदान में आक्रोश रैली के माध्यम से मोदी की गारंटी प्रदेश में लागू करने के लिए प्रदर्शन करेंगे साथ आठवें वेतनमान केंद्र में लागू होने के बाद राज्य में लागू कराने के लिए फेडरेशन सदैव संघर्ष करेगा
आज के निर्वाचन प्रक्रिया में प्रमुख रूप से कमल वर्मा, बीपी शर्मा, रोहित तिवारी, पवन शर्मा, सुनील कौशिक, रविंद्र राठौर,जीआर चंद्रा, राजकुमार पांडे, प्रदीप पांडे, राजेश चटर्जी ,मनोज साहू, डॉ बी पी सोनी, धीरज पटेरिया, अरुण पांडे, राजेंद्र दवे, अशोक ब्रह्मभट्ट,चंद्रशेखर पांडे, किशोर शर्मा, आलोक परांजपे, श्रीमती रश्मि शर्मा, अश्विनी कुर्रे, डॉक्टर संजय शर्मा, जय भारती, रमेश द्विवेदी, नगेंद्रधर शर्मा, संतराम लहरे, प्रदीप तिवारी, आभास श्रीवास आदि भारी संख्या में जिला पदाधिकारी उपस्थित थे ।








