दमन नहीं, संवाद चाहिए – पटवारियों की हड़ताल को मिला तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ का समर्थन।

बिलासपुर में गरजे कर्मचारी – हड़ताली पटवारियों पर दमन बंद करो, मांगों पर फैसला लो
पटवारी हड़ताल को मिला बड़ा समर्थन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
13 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं पटवारी, शासन कर रहा दमन – अब तृतीय वर्ग संघ उतरा मैदान में
बिलासपुर: रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन – पटवारियों की मांगें मानो, दमनात्मक कार्यवाही रोको!
पटवारी संघ की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन
खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर दिनांक 13 नवंबर 2026 छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ के हड़ताल पर दमनात्मक कार्यवाही के स्थान पर संवाद के माध्यम से मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने के संबंध में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने माननीय मुख्यमंत्री, माननीय मंत्री राजस्व आपदा प्रबंधन, मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम कलेक्टर जिला बिलासपुर के माध्यम से रैली निकाल कर ज्ञापन सौपा। संघ के जिला शाखा अध्यक्ष किशोर शर्मा ने बताया कि 13 अक्टूबर 2026 से पटवारी संघ के द्वारा अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक प्रांत व्यापी हड़ताल की जा रही है परंतु शासन द्वारा उनके मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने के बजाय हड़ताली पटवारी पर दमनात्मक कार्यवाही की जा रही है जिसका छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग सासाकी कर्मचारी संघ विरोध करते हुए मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने का ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध किया गया है ।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा एवं प्रांतीय समन्यक जी आर चंद्रा ने छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ जिला बिलासपुर के धरना स्थल पर जाकर अपना समर्थन दिया ।

संघ के पदाधिकारी पुराने कंपोजिट बिल्डिंग में उपस्थित होकर रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे तथा डिप्टी कलेक्टर श्री शालिक राम गुप्ता जी को ज्ञापन सौंपा ।

ज्ञापन सौपने वाले में संघ पवन शर्मा ,किशोर शर्मा, जी आर चंद्रा, हिमाचल साहू, अजय धुर्वे, गोविंद साहू, चमलेश्वरी राव, रेणुका बांसियार, शेफाली पांडे, श्वेता गंधर्व, पूर्णिमा उपाध्याय, उषा श्रीवास, आरती सिंह,कमला राय, दुर्गेश सिंह, नेहा डोंगरे, पूजा अहिरवार, आनंद भारती, सौरभ दीवान, अजय धुर्वे आदि कर्मचारी साथी शामिल थे ।





