बिलासपुर

निगम का बाबू १०,००० रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार… ACB की कार्रवाई।

जिला बिलासपुर में नगर निगम का बाबू 10,000 रु. रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार – ACB की बड़ी कार्रवाई ।

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। बिलासपुर, 25 सितंबर 2026 – छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। जिला बिलासपुर के नगर निगम कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 के बाबू लक्ष्मीकांत कोका को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया गया है।

क्या है पूरा मामला?


प्रार्थी श्री अजीत शुक्ला, निवासी राजकिशोर नगर, बिलासपुर ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने राजकिशोर नगर स्थित श्रीमती सुमन शुक्ला के मकान को क्रय किया था, जिसका लीज समाप्त हो चुका था। रजिस्ट्री की पूर्व लीज नवीनीकरण के लिए जब प्रार्थी ने जुलाई 2026 में नगर निगम में आवेदन दिया, तो संपदा शाखा में पदस्थ बाबू लक्ष्मीकांत कोका द्वारा 10,000 (दस हजार)रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। रिश्वत नहीं देना चाहते हुए प्रार्थी ने एसीबी की शरण ली।

शिकायत के सत्यापन के बाद आज दिनांक 25.09.2026 को ACB बिलासपुर ने ट्रैप आयोजित कर आरोपी बाबू को प्रार्थी से 10,000 रुपये रिश्वत लेते ही धर दबोचा।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button