ओम त्रिपाठी बने संघ के संभागीय अध्यक्ष एवं नंद बंजारे वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित 24 पदों पर की गई नियुक्ति।

ओम त्रिपाठी बने संघ के संभागीय अध्यक्ष एवं नंद बंजारे वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित 24 पदों पर नियुक्ति की गई
खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। बिलासपुर दिनांक 13 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा द्वारा संघ के नियमावली एवं बिलासपुर संभाग के सभी जिला अध्यक्षों से विचार विमर्श उपरांत बिलासपुर संभाग बिलासपुर के संघ कार्यालय में संभागीय अध्यक्ष के पद पर ओम त्रिपाठी प्रशिक्षण अधिकारी एवं नंदकुमार बंजारे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के साथ 24 संभागीय कार्यकारिणी की घोषणा किया गयी है।

बिलासपुर जिला शाखा अध्यक्ष किशोर शर्मा ने बताया कि संभागीय अध्यक्ष -01 वरिष्ठ संभागीय उपाध्यक्ष -01 संभागीय उपाध्यक्ष -08 संभागीय सचिव -01 संभागीय कोषाध्यक्ष-01 संभागीय प्रवक्ता -06 संभागीय संयुक्त सचिव सहित 6 कुल 24 पदों पर नियुक्ति दिया गया है ।

संघ के नवनियुक्त संभागीय अध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा कि अभी राज्य के कर्मचारियों को मोदी गारंटी के अनुसार केंद्र के समान महंगाई भत्ता सहित कर्मचारी हितों के मुद्दों को लेकर संघ द्वारा 30 सितंबर 2026 को प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के साथ रैली निकालकर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा जावेगा जिसे सफल बनाने के लिए मेरा पूरा योगदान रहेगा तथा बिलासपुर संभाग का संभागीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संभाग के सभी जिलों के अध्यक्ष साथियों से समन्वय बनाया जाएगा मेरे द्वारा कर्मचारी हितों के मुद्दों को लेकर सतत संघर्ष किया जावेगा।
संभागीय अध्यक्ष नियुक्ति के घोषणा पश्चात संघ के प्रदेश, जिला के पदाधिकारियों द्वारा श्री ओम त्रिपाठी को फूल माला पहनाकर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर कार्यालय में बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया गया ।

फूलमाला पहनाकर बधाई देने वालों में संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, प्रदेश समन्वयक जी आर चंद्रा, प्रदेश महामंत्री हिमाचल साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर,जिला शाखा अध्यक्ष किशोर शर्मा, सचिव दुर्गेश साहू,जिला संरक्षक रामकुमार यादव, पूर्व उपाध्यक्ष राजीव कस्तूरे प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश शर्मा, एल महेश्वर राव के साथ चंद्र कुमार यादव, राजीव देवांगन, प्रवीण यादव, विजय आजाद ,अनुराग कुमार तिवारी, संजय राज आदि कर्मचारी साथी शामिल थे ।





