बिलासपुर

“ग्रामीण को मिला, शहरी को नहीं: जनगणना मानदेय में भेदभाव से कर्मचारी नाराज, कलेक्टर व निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन”।


“ग्रामीण को मिला, शहरी को नहीं: जनगणना मानदेय में भेदभाव से कर्मचारी नाराज, कलेक्टर-निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन”


“2026-27 की जनगणना ड्यूटी का मानदेय अब तक नहीं मिला, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन”


“मानदेय भुगतान में देरी: बिलासपुर के शहरी कर्मचारी सड़क पर, संघ ने दी चेतावनी”



जनगणना मानदेय भुगतान नहीं होने से शहरी कर्मचारी नाराज, संघ ने कलेक्टर और निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। राष्ट्रीय जनगणना 2026-27 के लिए ड्यूटी करने वाले नगर निगम क्षेत्र बिलासपुर के अधिकारी-कर्मचारियों को अभी तक मानदेय नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।

इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला शाखा बिलासपुर के पदाधिकारियों ने आज कलेक्टर बिलासपुर एवं आयुक्त, नगर पालिका निगम बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भुगतान की मांग की।

संघ के जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र बिलासपुर के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की जनगणना कार्य में ड्यूटी लगाई गई थी। इसके लिए शासन द्वारा मानदेय का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि “प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में जनगणना कार्य कर चुके कर्मचारियों को मानदेय का भुगतान किया जा चुका है, लेकिन नगरीय क्षेत्र के कर्मचारियों को अब तक एक भी रुपये नहीं मिला है। इसी कारण शहरी कर्मचारियों में असंतोष और नाराजगी व्याप्त है।”

इस संबंध में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज कलेक्टर जिला बिलासपुर एवं अपर आयुक्त, नगर पालिका निगम से भेंट कर चर्चा की। अधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्या सुनी और नगरीय क्षेत्र के कर्मियों को भी शीघ्र मानदेय भुगतान करने का आश्वासन दिया।

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button