बिलासपुर

गणतंत्र दिवस पर “जागृत युवा समिति” नें किया रक्तदान…बचाई जरूरतमंद लोगों की जान…

खासखबर छत्तीसगढ़ बिलासपुर। जहां देश भर में लोग तीज त्यौहार और अनेंक प्रकार से जश्न मनाने, खुशियां मनाने की वजह ढूंढते रहते हैं वहीं जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य गण अस्पताल में भर्ती असहाय और रक्त की कमी से जूझ रहे लोगों को रक्तदान कर उनके और परिवार के लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने सराहनीय प्रयास कर रहे हैं।

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.22
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.18.28
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.24

बता दें कि जब पूरा भारत देश हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा था तब जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति के जागरूक सदस्य गण पूरी तत्परता के साथ अस्पताल में भर्ती जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने ब्लड उपलब्ध करा उनके अनमोल जीवन को बचाने अपना रक्तदान करने में जुटे हुए थे। इनके इस सराहनीय कार्य नें जिले में इनकी अलग पहचान बना दी है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.33
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.20.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.54
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.57
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.50

WhatsApp Image 2026-08-15 at 10.06.27
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.47.36
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.58
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.26.45
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.59

जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति तखतपुर छत्तीसगढ़ के संचालक के पास जरूरतमंद एवं असहाय लोगों का ब्लड की कमी से जूझ रहे मरीजों का फोन आने पर तत्काल समिति के संस्थापक घनश्याम श्रीवास तत्काल ब्लड़ बैंक पहुचकर अनेंक यूनिट ब्लड़ डोनेट कर जरूरतमंद लोगों के लिए रक्त की व्यवस्था करते हैं। समिति के वरिष्ठ संचालक श्री संदीप यादव जी व सक्रिय संचालक कुशाल सोनकर विनोद श्रीवास मणिश्रीवास आनंद श्रीवास चंद्रिका श्रीवास किशन श्रीवास परस श्रीवास जगदीश्वर चन्द्रशेखर श्रीवास ने बिलासपुर एवं मुंगेली अस्पतालों में भर्ती मरीज, जो रक्त की कमी से जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं उनको रक्तदान करने के लिए तत्काल रवाना हो जाते हैं ताकि जिंदगी बचाई जा सके।

समिति के पदाधिकारियों और सम्मानित सदस्यों ने एकता ब्लड बैंक बिलासपुर तथा समर्पित ब्लड बैंक मुंगेली में जाकर रक्तदान करते हुए अस्पताल में भर्ती जरूरत मंद मरीजों को एक नया जीवन देनें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर को अविस्मरणीय बनाते हुए अपनी खुशियां उनके साथ बांटा।

ऐसे रक्तदान वीरों को जागृत युवा रक्तदान सेवा समिति तखतपुर छत्तीसगढ़ हृदय की गहराइयों से धन्यवाद ज्ञापित करता है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है एवं उनके परिवार पर भगवान की असीम कृपा बनी रहे और वे सभी निरंतर इसी उत्साह से समाज सेवा करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button