बिलासपुर

सम्मोहन या मायाजाल… महान जादूगर सिकंदर का कमाल… जादुई करतबों से मचा रहा धमाल…स्टेज में अचानक आ जाता है एक विशालकाय डायनासोर!

खासखबर छत्तीसगढ़ बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के शिव टॉकीज में जादूगरी के फन से लोगों को रोमांचित कर देने वाले जादूगर सिकंदर जादूगरी की दुनियां में एक जाना पहचाना नाम है। जादूगर सिकंदर किसी परिचय का मोहताज नहीं। ज्यादातर लोग उन्हें उनके जादूगरी हुनर के नाम से जानते हैं।

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.22
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.18.28
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.24

इन दिनों जादूगर सिकंदर बिलासपुर के शिव टॉकीज में अपनी जादूगरी के फन से शोज कर लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.33
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.20.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.54
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.57
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.50

WhatsApp Image 2026-08-15 at 10.06.27
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.47.36
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.58
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.26.45
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.59

हर शो में लोगों की उमड़ती भारी भरकम भीड़ और तालियों की गड़गड़ाहट इस बात की गवाही देता नजर आता है कि जादूगर सिंकंदर हुनर के बेताज बादशाह हैं। उनके शो में दिखलाए जा रहे एक एक जादू के करतब लोगों को रोमांचित कर देता है।

जादूगर सिकंदर नें अपनी जादूई कला को आधुनिक लुक देकर उसे स्टेज शो में बदल दिया है स्टेज शो में उनके जादू देखकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। शो चालू होते ही लोग जादूगर का खेल आरंभ होते ही लोग इतने मंत्रमुग्ध हो जाते हैं कि उन्हें पता ही नहीं चलता कि कब इंटरवेल हो गया मानों जादूगर सिंकंदर नें हॉल में बैठे तमाम दर्शकों को सम्मोहित कर दिया हो।

जादूगर सिकंदर अपनी एक खेल के दौरान जादू का शो देखने पहुंची पुलिस के सामने ही एक लड़की को दो टुकड़ो मे और काट देता है और सभी मंत्रमुग्ध होकर तमाशा देखते रह जाते हैं तालियों की गड़गड़ाहट से लोगों की तंद्रा भंग होती है। हां ये बिल्कुल सही खबर है,पर है जादु जादूगर सिकंदर का मायाजाल।

बिलासपुर के शिव टॉकीज में रोजाना चलने वाले जादू के शो भारी भीड़ के साथ चल रहे जादू के शो मे रहस्य रोमांच और हास्य के करतब दिखाते दिखाते जादूगर सिकन्दर ने जब थ्रिलर करतब शुरु किया तो दर्शक हैरान रह गये। जादूगर ने एक लड़की को सबके सामने मंच पर बुलाकर लेजर नाइफ से दो टुकड़ो में काट डाला। पल भर के लिये हाल में सन्नाटा छा गया। हैरान करने वाली बात ये थी कि किसी ने विरोध तक नही किया और खचाखच भरे हॉल में शो देख रहे कुछ पुलिस वाले भी मूक दर्शक बने रहे।

इतनें में इसके थोड़ी ही देर बाद फिर से जादूगर ने एक लडकी को फिर से बॉक्स में बंद कर धारदार तलवार आर पार करने का हैरतंगेज कारनामा भी दिखाया जिसे देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। हॉल में पसरा हुआ सन्नाटा इस बात की गवाही दे रहा था कि लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा था कि यह सच है या कोई डरावना सपना, पर जब जादूगर ने दोनों हिस्से को फिर से सकुशल दिखाया तो हॉल तालियों की गडगडाहट से गूॅज उठा।

सुपर स्टार जादूगर सिकन्दर का शो शहर की आम जनता के मनोरंजन का मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और लोग सपरिवार जादू की रहस्मयी करतबो का खूब आनंद ले रहे हैं। शो में महिला दर्शकों भी अच्छी संख्या देखी जा रही है और हर जादुई प्रदर्शन के बाद शिव टॉकीज तालियों की गड़गड़ाहट और हंसी के ठहाको से गूंजने लगता है।

शो के पी.आर.ओ. मदन भारती और प्रबंधक आर पी सिंह ने बताया कि जादू के शो में दम हो तो आज के भाग दौड़ भरी जिंदगी और मोबाइल के युग में भी दर्शकों को प्रेक्षागृह तक खींचा जा सकता है और युवा सुपर स्टार सिकंदर के इंटरनेशनल स्टाइल मैजिक शो ने इसे कर दिखाया है।

उन्होंने बताया की यहां दोपहर 1बजे और शाम 6 बजे से शो शुरू होता है। एडवांस टिकट की बुकिंग सुबह 10 बजे से शिव टॉकीज के काउंटर से शुरू हो जाता है और ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button