बिलासपुर

बगैर लाइसेंस अवैध रूप से संचालित हुक्का बार में पुलिस की दबिश… दो हुक्का पात्र और तीन लोग हुक्का पीते पाए गए।

01 अवैध रूप से संचालित हुक्का बार में पुलिस की दबिश।

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg

02 तीन लोग हुक्का बार में हुक्का पीते पाए गए।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.22
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.18.28
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.24

03 हुक्का पीने का 2 पॉट मौके से बरामद।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.33
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.20.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.54
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.57
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.50

04 अवैध रूप से संचालित हुक्का बार का आरोपी होटल संचालक एन .मनीष कुमार पिता एन महेश्वर राव 27 वर्ष पता उर्दू स्कूल के पास कंट्रक्शन कॉलोनी तारबाहर का निवासी निकला।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 10.06.27
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.47.36
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.58
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.26.45
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.59

05 इंडियन बावर्ची होटल अग्रसेन चौक के पास स्थापित है।

खासखबर छत्तीसगढ़ बिलासपुर। शहर में नशे का अवैध कारोबार बेख़ौफ़ फल फूल रहा है ज्यादातर युवा वर्ग इसकी गिरफ्त में हैं। इनमें से एक नशा हुक्का बार का भी है जिसकी गिरफ्त में ज्यादातर युवा वर्ग शामिल हैं।

इन दिनों नव पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री दीपक कुमार झा नें नशे के अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दी है। उन्होंने जिले के सभी शहरी थाना प्रभारी को आदेशित किया है कि हुक्का बार पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें।

बीते रविवार पुलिस कप्तान के आदेश को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर शहर श्री उमेश कश्यप के मार्गदर्शन पर सभी शहरी थाना क्षेत्र के थाना प्रभारियों द्वारा अलग अलग टीम तैयार कर शहर के सभी होटल बार में दबिश दिए जाने पर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के “इंडियन बावर्ची होटल” अग्रसेन चौक के पास संचालित है यहां दबिश देने से 3 लोग हुक्का पीते हुए पाए गए,साथ ही होटल संचालक को हुक्का पिलाने के संबंध में नोटिस दिया गया तब पता चला कि संचालक के पास हुक्का बार संचालित किए जाने कोई लायसेंस या दस्तावेज नही है।

फिलहाल होटल संचालक के खिलाफ थाना सिविल लाइन में कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

अंत में दो सवाल यह कि शहर में बिना लाइसेंस या वैधानिक दस्तावेज के बेख़ौफ़ संचालित हो रहे इंडियन बावर्ची होटल की आड़ में हुक्का बार का संचालित किया जाना उक्त थाना क्षेत्र के पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है?

क्या पुलिस कप्तान को हर अवैध कार्य पर रोक लगाने थाना प्रभारियों की बैठक लेकर आदेश देना होगा या थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में संचालित हो रहे नशे के अवैध कारोबार पर स्वयं रोक लगाने सामने आएंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button