बिलासपुर

पहाड़ी पर मिला दो महिला का लहूलुहान शव…हत्या की आशंका…रतनपुर पुलिस की पुलिसिंग पर उठ रहे सवाल!

खासखबर छत्तीसगढ़ बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में अपराध बढ़ रहे हैं स्थानीय पुलिस बढ़ते अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने नाकाम साबित हो रही है, जिसके परिणाम स्वरूप धार्मिक नगरी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई। वजह है दो महिलाओं का शव पहाड़ी में पाया जाना,जो रतनपुर पुलिस की पुलिसिंग पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.22
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.18.28
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.24

जानकारी के अनुसार शनिवार 6 मार्च 2021 की सुबह दो महिलाओं का शव पहाड़ी पर मिलने से सनसनी फैल गई। बाईपास रोड पर यह शव ठीक उसी जगह मिले जहां कुुछ दिन पहले एक संदीप कहरा नामक युवक की हत्या हुई थी। परिस्थितियां और लहूलुहान शव को देखकर यह संभावना जताई जा रही है कि इन महिलाओं की हत्या की गई है। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या के बाद दोनों महिलाओं के शव को खैरखुण्डी पहाड़ी के गड्ढे में छिपा दिया गया था।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.33
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.20.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.54
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.57
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.50

WhatsApp Image 2026-08-15 at 10.06.27
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.26.45

शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने दो महिला के लहूलुहान शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की है। पुलिस ने महिलाओं के शव की शिनाख्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक एक महिला का नाम शोभा है जो लाल खदान बिलासपुर की रहने वाली है और दूसरी का नाम अनीता है जो चिंगराज पारा बिलासपुर की रहने वाली हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से इस बाईपास रोड निर्माण हुआ है तब से यहां पर अपराध बढ़ गए हैं साथ ही यहां बड़ी संख्या में भारी वाहनों का आनाजाना लगा रहता है जिससे यहां अवैध कोयला परिवहन, अवैध जुआ, सट्टा, अवैध शराब के साथ देह व्यापार का धंधा खूब फल फूल रहा है। जिस पर पुलिस लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। लोगों को आशंका है कि संदीप कहरा की हत्या भी इसी वजह से हुई होगी।

पाठकों की जानकारी के लिए बताना लाजमी होगा कि पुलिस अभी संदीप कहरा की हत्या की गुत्थी सुलझा भी नहीं पायी थी कि इन दो महिलाओं की लाश मिलने से पुलिस पर उंगलियां उठने लगी है।

रतनपुर पुलिस के लिए बाईपास रोड पर लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना बड़ी चुनौती है। पुलिस इस अंधे कत्ल को लेकर सुराग तलाशने में जुटी हुई है। मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्कॉट भी बुलाया गया है।

बहरहाल रतनपुर पुलिस संदीप कहरा की हत्या के आरोपियों को अब तक तलाश नहीं कर पाई है ऐसे में दो और महिलाओं की लाश का पाया जाना अपने आप में एक बड़ा सवाल है! देखना होगा कि आखिरकार इन दोनों महिलाओं की हत्या किसने और क्यों कि जैसे सवालों का जवाब क्या रतनपुर पुलिस ढूंढ पाती है या हत्याओं का सिलसिला यूँ ही बदस्तूर जारी रहेगा और आरोपी यूँ ही खुली हवा में बेखौफ अपने अगले शिकार की तलाश में घूमते रहेंगे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button