बिलासपुर

छत्तीसगढ़ राज्य बीज प्रमाणीकरण कार्यालय में शासन के नियमों की अनदेखी…कार्यालय में प्रवेश करनें पर रोक लगाता है चौकीदार!

खासखबर छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था जिसका कार्यालय चोरभट्टी में स्थित है। बीज परीक्षण के इस कार्यालय में शासन के नियमों का पालन नहीं होता अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं आते। लेकिन एक चौकीदार के भरोसे पूरा कार्यालय छोड़ दिया गया है।
मजे की बात यह है कि कार्यालय से नदारद अधिकारियों और कर्मचारियों की पोल खुलने के डर से चौकीदार किसी को भी सरकारी कार्यालय के भीतर घुसने नहीं देता। उसका साफ तौर से कहना होता है कि साहब नहीं है साहब आएंगे तब आना। यदि ऐसा ही है तो अधिकारी को इस सरकारी कार्यालय में बाहरी व्यक्ति का प्रवेश निषेध का एक बोर्ड लगा देना चाहिए!

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg

इतना ही नहीं यहां पदस्थ जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही का एक और नमूना सामने आया कि इस कार्यालय में शासन के कड़े निर्देश के बावजूद सूचना के अधिकार अधिनियम का कोई बोर्ड भी नहीं लगाया गया है मतलब साफ है कि यहां ना तो कभी जिले के कलेक्टर ने निरीक्षण किया ना ही संबंधित विभाग के एमडी नें ही कार्यालय में कदम रखा होगा नहीं तो इन लापरवाह अधिकारियों की पोल खुल जाती।

बात यहीं खत्म नहीं होती यहां महिला कर्मचारी भी कार्यरत हैं लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश विशाखा कमेटी और उसके गाइड लाइन का पालन भी नहीं किया जाता क्योंकि यहां विशाखा गाइड लाइन से संबंधित कोई बोर्ड नजर नहीं आया।

बहरहाल खबर को संज्ञान में लेकर उच्च अधिकारियों द्वारा क्या कुछ कार्यवाही की जाती है या फिर पूर्व की तरह अधिकारी और कर्मचारी यूं ही मनमानी करते नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button