संभाग स्तरीय शालेय हॉकी में बिलासपुर का डबल धमाका, बालक-बालिका दोनों वर्गों में बना चैंपियन

बहतरई हॉकी स्टेडियम में बिलासपुर का परचम, 19 वर्ष शालेय हॉकी में बालक और बालिका टीम ने जीता खिताब
खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। संभाग स्तरीय शालेय हॉकी 19 वर्ष बालक बालिका स्पर्धा में बिलासपुर दोनों वर्गों में चैंपियन
आज बहतरई हॉकी स्टेडियम में सीनियर 19 वर्ष बालक बालिकाओं हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर अश्वनी कुमार भारद्वाज एवं सहायक संचालक क्रीडा जीडी गर्ग के निर्देशन व मार्गदर्शन में संपन्न हुआ प्रतियोगिता में बिलासपुर कोरबा, जांजगीर ,रायगढ़, सारंगढ़, की टीमों ने भाग लिया प्रतियोगिता स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी स्कूल लिंगियाडीह की मेजबानी में हुई।

संयोजक स्वामी आत्मानंद स्कूल लिंगियाडीह के व्यायाम शिक्षक धनीराम यादव ने बताया कि बालक वर्ग में प्रथम मैच बिलासपुर व जांजगीर के मध्य खेला गया
इस अत्यंत संघर्षपूर्ण मैच में बिलासपुर ने जांजगीर को 3=0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया तत्पश्चात बालक वर्ग में फाइनल मैच बिलासपुर और कोरबा के मध्य खेला गया मैच रोमांचक रहा दोनों टीमों ने एक दूसरे के पर आक्रमणों करते हुए शानदार मैच का मुजरिहा किया अंत में बिलासपुर ने इस संघर्षपूर्ण मैच में 2=0 से जीत दर्ज कर विजेता होने का गौरव हासिल किया , बिलासपुर की ओर से अर्पण टोप्पो ,समीर बेग प्रकाश साहू टोपेश पटेल ने अपनी टीमों के लिए शानदार गोल किया बालिका वर्ग में पहला मैच कोरबा और सारंगढ़ की बालिकाओं के बीच खेला गया संघर्ष को मुकाबले में कोरबा ने 1=0 से जीत दर्ज की दूसरा मैच बिलासपुर और जांजगीर के बीच खेला गया जिसे बिलासपुर ने 3=1 से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया फाइनल मुकाबला कोरबा और बिलासपुर के बीच खेला गया इस मैच को बिलासपुर की बालिकाओं ने एक तरफा मुकाबले में कोरबा को 3=0 से परास्त कर फाइनल जीता बिलासपुर की ओर से स्मिता कुजूर ,प्रियंका तिलग़ाम, ट्विंकल प्रजा, काजल यादव चंचल ओग्री, आकांक्षा बंजारे ने अपनी टीम के लिए गोल कर शानदार प्रदर्शन किया प्रतियोगिता के पश्चात बिलासपुर संभाग की टीम का चयन उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा जो आगामी बिलासपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तर प्रतियोगिता में भाग लगी इस अवसर पर निशा दुबे, सुभाष त्रिपाठी, राकेश गढ़वाल, गोपाल दास महंत, नैतिक महंत, विजय राज सभी जिलों से आए कोच मैनेजर एवं व्यायाम शिक्षक उपस्थित थे।





