Uncategorizedबिलासपुर

शासन द्वारा जारी प्रतिनियुक्ति/संलग्नीकरण समाप्ति आदेश है ठेंगे पर! कलेक्टर की आंखों में झोंक रहे धूल।

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg

शासन का आदेश हवा में : 62 शिक्षक वापस, पर बिल्हा का एक URC अब भी ‘अटैच’ पर अड़ा।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.22
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.18.28
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.24

 खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने मंत्री और डीपीआई के कड़े निर्देश पर सभी अटैचमेंट/प्रतिनियुक्ति समाप्त कर सभी शिक्षकों को मूल शाला में वापस भेजने का शासनादेश जारी किया है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.33
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.20.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.54
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.57
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.50

बिलासपुर जिले में इसका पालन करते हुए 62 शिक्षकों और स्टाफ को मूल शालाओं में वापस भी भेज दिया गया।लेकिन विकास खण्ड शिक्षा कार्यालय बिल्हा में अब भी अटैचमेंट का खेल जारी है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 10.06.27
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.47.36
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.58
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.26.45
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.59

आरोप है कि नेहरू नगर शहरी स्त्रोत केंद्र समन्वयक (URC) बिल्हा के पद पर वासुदेव पाण्डेय, शिक्षक (एलबी) आज भी जमे हुए हैं। जबकि इनकी मूल पदस्थापना शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हीरानगर, विकास खण्ड बिल्हा, जिला बिलासपुर में है।

आदेश के बाद भी प्रतिनियुक्ति का खेल

जानकारी के अनुसार वासुदेव पाण्डेय को दिनांक 29/01/2024 को URC बिल्हा के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया था। छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश भर के सभी संलग्नीकरण/प्रतिनियुक्ति समाप्त करने का आदेश जारी होने के बाद भी ये उसी पुराने आदेश का हवाला देकर URC पद पर बने हुए हैं और मूल शाला हीरानगर में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। जानकर तो इनके प्रतिनियुक्ति आदेश को ही फर्जी बतला रहे हैं।

बच्चों की पढ़ाई हो रही बाधित

सूत्र बताते हैं कि वासुदेव पाण्डेय गणित विषय के शिक्षक हैं और हीरानगर स्कूल में गणित के शिक्षक का पद उन्हीं के कारण रिक्त पड़ा है। तनख्वाह बच्चों को पढ़ाने के नाम पर ली जा रही है, लेकिन पढ़ाई स्कूल में नहीं, ऑफिस में हो रही है। इससे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हीरानगर के छात्र-छात्राओं की गणित की पढ़ाई बुरी तरह बाधित हो रही है।

बुद्धिजीवी वर्ग में आक्रोश

विभाग के बुद्धिजीवी वर्ग के लोग इसे शासकीय आदेश की खुली अवहेलना मान रहे हैं। उनका सवाल है कि जब जिले के सभी अटैच शिक्षक-कर्मचारी अपनी-अपनी मूल शाला में जा चुके हैं, तो फिर कुछ लोग नियम-कायदे-कानून से परे क्यों हैं? आखिर URC समन्वयक नेहरू नगर बिल्हा में प्रतिनियुक्ति की आड़ में अटैच क्यों हैं?

बहरहाल देखना होगा कि कलेक्टर बिलासपुर इस मामले को संज्ञान में लेकर कोई ठोस आदेश जारी करते हैं या शासन के आदेश की अवहेलना यूं ही जारी रहेगी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button