बिलासपुर

चंद्रा विकास समिति की बैठक संम्पन्न,सर्व सम्मति से लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय… अमरनाथ यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत, कारगिल शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, और एक ऐसा निर्णय जो समाज को दे रहा प्रगति का संदेश।



खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर दिनांक 26 जुलाई 2026 को
चंद्रा विकास समिति बिलासपुर का भवन पूर्णतःएयर कुलिंग, अमरनाथ यात्रियों का स्वागत एवं कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए बैठक संपन्न किया गया

चंद्रा विकास समिति बिलासपुर की मासिक एवं प्रबंध कार्यकारिणी बैठक समिति के अध्यक्ष श्री श्यामला चंद्रा के अध्यक्षता में सामाजिक भवन त्रिवेणी नगर बिलासपुर में संपन्न हुआ

चंद्रा विकास समिति के महासचिव जीआर चंद्रा एवं सचिव के एल चंद्रा द्वारा बताया गया कि चंद्रा विकास समिति बिलासपुर के त्रिवेणी नगर स्थित भवन में सर्वसम्मति से समिति से पूरे भवन को एयर कुलिंग कराए जाने का निर्णय लिया गया साथ ही 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस एवं 16 अगस्त दिन रविवार को महिला समिति द्वारा हरेली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया इसी के साथ चंद्रा विकास समिति के महासचिव जीआर चंद्रा धर्मपत्नी गंगा देवी, श्री के एल चंद्रा सचिव,धर्मपत्नी श्रीमती हेम चंद्रा को अमरनाथ यात्रा के वापसी पर फूल माला एवं श्रीफल से स्वागत किया गया

उक्त मासिक एवं प्रबंध कार्यकारिणी के बैठक को भोपाल से आए प्रतिनिधि श्री रामदीन चंद्रा तथा जैजैपुर से आए जितेंद्र, महेंद्र, भागवत, चंद्रभान चंद्रा ने बैठक को संबोधित करते हुए सामाजिक एकता को बनाए रखने के लिए चंद्रा विकास समिति बिलासपुर  का उदाहरण दिया साथ ही जैजैपुर सेवा समिति द्वारा 7 ज्योतिर्लिंग एक धाम यात्रा में सामाजिक बंधुओं को शामिल होने का आह्वान किया गया

प्रबंध कार्यकारिणी एवं मासिक बैठक के अंत में चंद्रा विकास समिति बिलासपुर के स्वर्गीय श्रीमती गंगोत्री चंद्रा एवं कारगिल के अमर शहीदों को समिति द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन धारण किया गया तथा बैठक का आभार प्रदर्शन महिला समिति के अध्यक्ष श्रीमती लखेश्वरी चंद्रा द्वारा किया गया

बैठक में श्यामलाल, कन्हैया, जीवन प्रकाश, रूपनारायण, गेंद,मिट्ठू, टी पी सिंह,गंगाधर, कौशल, रामदीन, महेंद्र ,दिनेश, ओंकार, कंचन,माधव, श्रीमती हेमा, लखेश्वरी, रोशनी, प्रीति, गंगा, विमल, बीना, लक्ष्मी, रजनी, सुलोचना, पूर्णिमा आदि शामिल थे


उपरोक्त जानकारी श्री जी आर चंद्रा
महासचिव
चंद्रा विकास समिति बिलासपुर द्वारा प्रेषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button