बिलासपुर

काम बंद कलम बंद…आंदोलन को सफल बनाने फेडरेशन की बैठक सम्पन्न।

खबर खास छत्तीसगढ़बिलासपुर, दिनांक 14.08.2025 आंदोलन को सफल बनाने फेडरेशन की बैठक सम्पन्न हुआ जिसमें प्रांतीय निकाय के आव्हान पर आगामी 22 अगस्त 2025 को ‘‘काम बंद कलम बंद’’ आंदोलन को सफल बनाने फेडरेशन प्रभारी चन्द्रशेखर तिवारी,जय साहू – अध्यक्ष संचालनालयीन कर्मचारी संघ, पंकज पाण्डेय – प्रांताध्यक्ष स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, श्रीमती जगदीप बजाज- अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ इन्द्रावती भवन कर्मचारी संघ, रामसागर कोशले -संरक्षक इन्द्रावती कर्मचारी संघ की उपस्थिति में आज पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग के साक्षरता मिशन कार्यालय के कक्ष क्रमांक-06 में बैठक आयोजित की गई।

फेडरेशन के जिला संयोजक डॉ. बी.पी. सोनी, महासचिव किशोर शर्मा ने बताया की राज्य शासन के द्वारा राज्य के कर्मचारियों को किए गए वायदे मोदी की गारंटी लागू नहीं करने से प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी हड़ताल करने को बाध्य है। जिसके द्वितीय क्रम में 22 अगस्त 2025 को ‘‘काम बंद कलम बंद’’ प्रांतव्यापी हड़ताल सभी जिलों में किया जाना है। इसको सफल बनाने फेडरेशन के प्रांतीय पदाधिकारियों के द्वारा प्रत्येक जिले में दौरा किया जा रहा है, इसी क्रम में प्रांतीय पदाधिकारी चन्द्रशेखर तिवारी, जय साहू पंकज पाण्डेय, जगदीप बजाज, रामसागर कोशले, सुनील कौशिक ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरी एक जूटता के साथ सभी कर्मचारी अधिकारी हड़ताल में शामिल हो, इसके लिए सघन सम्पर्क अभियान चलाकर जिले के सभी कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक अवकाश लेकर तालाबंदी करते हुए काम-काज ठप कर 11 सूत्रीय मांगो को पूरा करने राज्य सरकार विवश हो। इसके साथ ही डॉ. बी.पी. सोनी, राजेन्द्र दवे, किशोर शर्मा, प्रदीप पाण्डेय, रामकुमार यादव, चन्द्रशेखर पाण्डेय, डॉ. प्रभात अग्निहोत्री, नागेन्द्रधर शर्मा, दीप्ति गुप्ता, सूर्यप्रकाश कश्यप, रविन्द्र सोनी, जगदीश चंदेल, रविन्द्र श्रीवास आदि ने भी बैठक में अपने विचार रखे।

बैठक का संचालन एवं आभार प्रदर्शन किशोर शर्मा ने किया।

बैठक में डॉ. बी.पी. सोनी, राजेन्द्र दवे, किशोर शर्मा, प्रदीप पाण्डेय, रामकुमार यादव, चन्द्रशेखर पाण्डेय, डॉ. प्रभात अग्निहोत्री, अरूण पाण्डेय, नागेन्द्रधर शर्मा, दीप्ति गुप्ता, सूर्यप्रकाश कश्यप, रविन्द्र सोनी, जगदीश चंदेल, रविन्द्र श्रीवास, अभिषेक तिवारी, राजेश्वर वस्त्रकार, कौशल कौशिक, सुखचैन साहू, कैलाश गजभिये, अशोक ब्रम्हभट्ट, अशोक दुबे, इन्द्रासन क्षत्रीय, प्रमोद भारद्वाज, राजेन्द्र देवांगन, विनोद शर्मा, यशवंत डहरिया, के.आर. बंजारे, रोहित भांगे, चन्द्रप्रकाश साहू, दीपक चौधरी आदि उपस्थित रहे।

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.22
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.18.28
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.24

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.33
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.20.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.54
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.57
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.50

WhatsApp Image 2026-08-15 at 10.06.27
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.47.36
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.58
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.26.45
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.59

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button