बिलासपुर

प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता के नेतृव में…सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले… आकाश राय बने मस्तूरी ब्लाक के अध्यक्ष।

खासखबर छत्तीसगढ़ बिलासपुर। मस्तूरी- सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री आर डी गुप्ता अपने पदाधिकारियों के साथ राज्य के प्रत्येक जिले व विकास खण्ड स्तर पर दौरा कर रहे हैं इसी कड़ी में अपने पत्रकार साथियों को संगठन से जोड़ने विकास खण्ड मस्तूरी पहुँचे। स्थानीय पत्रकार साथियों द्वारा
सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के संस्थापक देवदत्त तिवारी जी एवम प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता जी व पहुंचे पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया।

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.22
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.18.28
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.24

बैठक के दौरान मस्तूरी के पत्रकार साथियों ने सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ की सदस्यता ग्रहण करते हुए संघ के नेतृत्व में कार्य करने की बात कही।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.33
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.20.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.54
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.57
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.50

साथ आए वरिष्ठ पत्रकार एवम लेखक उमाकांत मिश्रा,खास खबर के संपादक सतेंद्र वर्मा की उपस्थिति में संघ के सदस्यों की बैठक हुई,गहन चर्चा एवं स्थानीय पत्रकार साथियों से विचार विमर्श के पश्चात संगठन की नई ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया।

उपस्थित स्थानीय पत्रकार साथियों की सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष आकाश राय जी को बनाया गया। सभी नें राय जी को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

बैठक में उपस्थित पत्रकार साथियों द्वारा संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार शीघ्र करने व सदस्यता के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता जी ने कहा कि पत्रकारों के हित के लिए हर सम्भव प्रयास करने के उद्देश्य से यह संगठन बनाया गया है। उन्होंने शहरी सहित ग्रामीण पत्रकार साथियो को साथ आने का आह्वान किया।

सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के संस्थापक देवदत्त तिवारी जी ने कहा कि
प्रदेश के ग्रामीण अंचलों के पत्रकार साथियों की आवाज बनकर उनसे कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत बनाने ही सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ का गठन किया गया है। शीघ्र ही पत्रकार राहत कोष की स्थापना की जाएगी।

भारत की लोकतान्त्रिक व्यवस्था में प्रेस के पास अभिव्यक्ति की असीमित माध्यम व शक्तियां है जिसके चलते प्रजातंत्र को सफल बनाने के लिए हम सभी पत्रकार का दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री आर डी गुप्ता जी नें कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता का एक ही धर्म है और पत्रकार सिर्फ सत्य का पक्षकार हो सकता है।

नवनियुक्त अध्यक्ष ने संघ को सक्रिय व जागरूक रखने रखने प्रत्येक माह संघ की बैठक रखने का निर्णय लिया गया साथ ही पदाधिकारियों द्वारा दिए गए उत्तरदायित्व का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करने का संकल्प लिया।

बैठक में सम्मानित पत्रकार साथी आकाश राय, दुर्गेश चंद्राकर, नागेंद्र टंडन,ठाकुर उदय सिंह,अमर यादव,अजीत राठौर, सूर्यप्रकाश सूर्यकांत,सूर्यप्रकाश धृतलहरे, सुधीर सुमन,भवानी कुमार राय,दुर्गा प्रसाद,
, की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button