बिलासपुर में अजा-अजजा पशु चिकित्सा अधिकारी संघ का संभागीय अधिवेशन सम्पन्न, विश्व रेबीज दिवस पर हुई विशेष परिचर्चा।


खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। 19 सितंबर 2026 छत्तीसगढ़ पशु चिकित्सा अधिकारी (अजा, अजजा) संघ, बिलासपुर संभाग का संभागीय अधिवेशन, शपथ ग्रहण एवं विश्व रेबीज दिवस 2026 पर परिचर्चा व मिलन समारोह हनी रिसॉर्ट, कोटा में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बिलासपुर संभाग के समस्त जिलों के पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष दीप प्रज्वलित, अतिथियों का स्वागत एवं संघ के सदस्यों का परिचय हुआ।

इस अवसर पर संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. रामचंद्र रामोले, प्रांतीय सचिव डॉ. के.एल. राम, बिलासपुर संभाग के उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के आयोजक डॉ. संजय राज एवं संभागीय उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्षों के शपथ ग्रहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

मुख्य विषय:
- संघ की एकता एवं निष्पक्ष भाव से होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा
- भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त सामाजिक न्याय, समान अवसर, प्रतिनिधित्व एवं संवैधानिक आरक्षण व्यवस्था
- विश्व रेबीज दिवस 2026 के अवसर पर रेबीज के उन्मूलन पर विचार

कार्यक्रम के अंत में विश्व रेबीज दिवस 2026 पर एक ज्योतिषीय विमर्श किया गया। साथ ही वर्ल्ड वेटरनरी डे-2026 के समय के नये पशु चिकित्सकों को सदस्यता एवं अन्य विषयों पर विचार विमर्श, आकर्षक संगीत के साथ दोपहर भोजन, छत्तीसगढ़ी परंपरागत डांस एवं संगीत, मनोरंजक तंबोला कार्यक्रम कर सभी सदस्यों का मनोरंजन किया गया।
अंत में मिलन समारोह का गिफ्ट एवं प्रमाण पत्र वितरण कर सभी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर संभाग के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय राज, डॉ. एम.एस. मरावी, डॉ. पी. मरावी, डॉ. एस.एल. आंगरे, डॉ. मोहन शेंडे, डॉ. हीरा मिरी एवं बिलासपुर संभाग के जिलाध्यक्षों ने सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रीति सिंह ने आभार प्रदर्शन किया।





