तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ का बड़ा फैसला: बिल्हा की कमान डॉ. देवनारायण यादव के हाथ, अजय साहू बने सारथी।

कर्मचारी हितों की लड़ाई तेज होगी: बिल्हा तहसील अध्यक्ष पद पर डॉ. देवनारायण यादव की ताजपोशी, अजय साहू बने कार्यकारी अध्यक्ष

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर । दिनांक 12 सितंबर 2026 डा देवनारायण यादव एवं अजय साहू संघ के तहसील शाखा बिल्हा के अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा बिलासपुर के तहसील शाखा अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर यादव के अस्वस्थता के कारण इस पद पर डॉ देवनारायण यादव शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिलपहरी विकासखंड बिल्हा को अध्यक्ष एवं अजय कुमार साहू शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रामपुर विकासखंड बिल्हा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संघ के जिला शाखा अध्यक्ष किशोर कुमार शर्मा ने बताया कि कर्मचारी भवन बिलासपुर में आज स्वागत समारोह आयोजित कर प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा एवं प्रदेश समन्वयक जी आर चंद्रा जिला संरक्षक रामकुमार यादव की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया ।

इस अवसर पर पवन कुमार शर्मा,जीआर चंद्रा, किशोर कुमार शर्मा, रामकुमार यादव, राजेश्वर वस्त्रकार, डॉ देवनारायण यादव, अजय साहू, रामकुमार अग्रवाल, चैन सिंह ध्रुव, कुशल प्रसाद आरर्मो, गोरेलाल कुर्रे, सुशील कुमार केवट, राकेश शुक्ला, श्रवण कुमार कौशिक आदि साथी उपस्थित रहे ।





