बिलासपुर

रक्षाबंधन पर संस्कारों की राखी: अनाथ नहीं, परिवार हैं हम – श्री संस्कार फाउंडेशन।

रक्षाबंधन पर संस्कारों की राखी: अनाथ नहीं, परिवार हैं हम

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg

खून से नहीं, प्यार से बनता है परिवार – श्री संस्कार फाउंडेशन ने अनाथ आश्रम में मनाई राखी।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.22
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.18.28
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.24

श्री संस्कार फाउंडेशन ने मातृ छाया आश्रम में बांटी खुशियां, बच्चों को खिलाए फल-मिठाई।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.33
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.20.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.54
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.57
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.50

अनाथ आश्रम में गूंजा राखी का त्योहार, श्री संस्कार फाउंडेशन ने बांटा प्यार।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 10.06.27
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.47.36
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.58
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.26.45
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.59

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर श्री संस्कार फाउंडेशन ने रिश्तों की एक नई परिभाषा गढ़ी। फाउंडेशन की टीम ने बिलासपुर के सेवा भारती मातृ छाया अनाथ आश्रम पहुंचकर वहां के बच्चों के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मनाया। इस दौरान बच्चों को राखी, मिठाई, चॉकलेट, केक और फल वितरित किए गए।

आश्रम में बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और हाथों पर राखी देखकर पूरा माहौल भावुक हो गया। बच्चों ने भी फाउंडेशन की पदाधिकारियों को राखी बांधी।

इस अवसर पर श्री संस्कार फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनिया साहू ने कहा –

“आज आश्रम में आकर मुझे जो सुकून मिला है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। लोग अक्सर कहते हैं कि परिवार खून के रिश्तों से बनता है, लेकिन यहां आकर मुझे समझ आया कि परिवार खून के रिश्तों से नहीं, बल्कि आपसी प्यार और दुलार से बनता है। यहां उपस्थित सभी बच्चे इसका जीता-जागता सबूत हैं। मैं यहां बच्चों की देखरेख करने वालों को भी दिल से प्रणाम करती हूं, जो इन्हें सुरक्षित और प्यार भरा माहौल दे रहे हैं। आप सब भगवान का एक खूबसूरत तोहफा हैं। आप कल का भविष्य हैं। आप पढ़ें, खेलें और एक-दूसरे का हाथ थामकर आगे बढ़ें।”

कार्यक्रम में फाउंडेशन की पदाधिकारी सोनिया साहू, निहारिका चटर्जी, लक्ष्मी सोनी, पद्मजा सिंह, सरबजीत कौर और किरण शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button