Uncategorizedबिलासपुर

बालिकाओं की शिक्षा, नवाचार और नशामुक्ति के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा समाज : अमर अग्रवाल

बालिकाओं की शिक्षा, नवाचार और नशामुक्ति के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा समाज : अमर अग्रवाल

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg

इंस्पायर अवार्ड मानक राष्ट्रीय स्तर पर चयन के लिए रेणुका धनुआर एवं कुमारी तृषा कमलेश का किया सम्मान- पांच-पांच हजार का नगद पारितोषिक भी दिया गया

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.22
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.18.28
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.24

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। नगर विधायक अमर अग्रवाल ने शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर विद्यार्थियों एवं नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने दयालबंद स्थित स्वामी आत्मानंद महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.33
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.20.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.54
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.57
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.50

इसके पश्चात टिकरापारा स्थित गुजराती समाज भवन में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में शामिल होकर नागरिकों को संबोधित किया।
बालिकाओं से संवाद, शिक्षा और संस्कार पर दिया जोर
सेजेस महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला में बालिकाओं ने मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल से संवाद किया। उन्होंने कहा कि माता-पिता और गुरुजनों से मिली प्रेरणा जीवन में सफलता का मूल मंत्र है। मार्गदर्शन और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति से विद्यार्थी किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 10.06.27
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.47.36
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.58
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.26.45
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.59

उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ आंदोलन से समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव आया है और आज बालिकाएं हर क्षेत्र में निर्णायक भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि जीवन पर्यंत सीखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना ही राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान का माध्यम है।
कार्यक्रम में उन्होंने विद्यालय की छात्र कैबिनेट को शपथ दिलाई और विद्यालय के रखरखाव एवं संचालन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने नशामुक्ति का संकल्प भी लिया।
राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित दो छात्राओं का सम्मान
इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित बिल्हा विकासखंड की दो छात्राओं कुमारी रेणुका धनुआर एवं कुमारी तृषा कमलेश का उन्होंने सम्मान किया।

विकासखंड शिक्षा विभाग की ओर से दोनों छात्राओं को ₹5-₹5 हजार की प्रोत्साहन राशि एवं मोमेंटो प्रदान किया गया।


सत्र 2024-25 में छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित 20 विद्यार्थियों में बिल्हा विकासखंड की ये दोनों छात्राएं शामिल हैं। देवरी खुर्द की रेणुका धनुआर ने ‘वॉल माउंट स्पिट डिटेक्शन एंड अलार्म सिस्टम’ मॉडल तैयार किया है, जो सार्वजनिक स्थानों पर थूकने की स्थिति का पता लगाकर अलार्म के माध्यम से सचेत करता है।
वहीं बिजौर की तृषा कमलेश ने ‘वेदर गार्ड स्मार्ट बैग’ विकसित किया है। सेंसर आधारित यह बैग बारिश या नमी का संकेत मिलते ही जुड़े छाते को स्वतः खोल देता है, जिससे किताबों एवं अन्य सामग्री को बारिश से बचाया जा सकता है।
दोनों छात्राएं 4 सितंबर को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय मेंटरशिप प्रशिक्षण में अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगी। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में इन मॉडलों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अनुरूप और बेहतर बनाया जाएगा।

उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर से होम एग्जाम में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को भी पुरस्कृत किया।
सरस्वती साइकिल योजना से बढ़े शिक्षा के अवसर
महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला की बालिकाओं को साइकिल वितरित करते हुए अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बालिकाओं को विद्यालय आने-जाने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरस्वती साइकिल वितरण योजना शुरू की गई। इससे बालिकाओं की विद्यालयों में उपस्थिति बढ़ाने, ड्रॉपआउट कम करने और उनकी शिक्षा को निरंतर बनाए रखने में मदद मिली है।


उन्होंने बताया कि कक्षा 9वीं में अध्ययनरत बालिकाओं के लिए वर्ष 2004 से यह योजना संचालित है। इसका उद्देश्य दूरदराज से आने वाली छात्राओं के लिए विद्यालय तक पहुंच आसान बनाना है।


उन्होंने कहा कि बेटा और बेटी दोनों पढ़ेंगे, तभी परिवार शिक्षित और सशक्त बनेगा। शिक्षित बालिकाएं आत्मनिर्भर बनने के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और सामाजिक परिवर्तन का आधार है।
नई शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें लैंगिक असमानता समाप्त करने तथा बालक-बालिका को समान अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है। गुणवत्तापूर्ण एवं समान शिक्षा से ही समावेशी और विकसित समाज का निर्माण संभव है।
इंस्पायर अवार्ड के लिए पंजीयन 15 सितंबर तक
इंस्पायर अवार्ड मानक भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की पहल है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान, नवाचार और शोध के प्रति रुचि विकसित करना है। सत्र 2026-27 के लिए पंजीयन प्रारंभ है तथा अंतिम तिथि 15 सितंबर है। कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यालयों को पांच विद्यार्थियों के नवाचारी विचारों का ऑनलाइन पंजीयन कराना है।


कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, पार्षद बंधु मौर्य, रंगा नादम, एल्डरमैन योगेश बोले, बीईओ भूपेन कौशिक, एबीईओ मुकेश अग्रवाल, शाला प्राचार्य प्रज्ञा गोपाल, साधना प्रधान, सी.बी. धृतलहरे, शहरी स्रोत समन्वयक वासुदेव पांडेय, योगेश पांडेय, शाला विकास समिति की प्रियंका मौर्य सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button