संघ की कमान युवा हाथों में…राहुल देव भारद्वाज बने मस्तूरी तहसील शाखा अध्यक्ष…नए दायित्व के साथ संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प।

राहुल देव भारद्वाज बने संघ के मस्तूरी तहसील शाखा अध्यक्ष
खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर दिनांक 18 अगस्त 2026 संघ के जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तहसील शाखा मस्तूरी जिला शाखा बिलासपुर के अध्यक्ष श्री पटेल के सेवानिवृत होने के कारण उक्त पद रिक्त था जिस पर राहुल देव भारद्वाज प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला बिनोरी विकासखंड मस्तूरी जिला बिलासपुर को मस्तूरी शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

आज संघ कार्यालय बिलासपुर में उन्हें फूल मालाओं से स्वागत कर नियुक्ति पत्र प्रदाय किया गया उनके नियुक्ति पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा, प्रदेश महामंत्री हिमाचल साहू, संभागीय अध्यक्ष ओम त्रिपाठी, प्रदेश समन्वयक जीआर चंद्रा, किशोर शर्मा ,महेंद्र तिवारी, दुर्गेश साहू, दिनेश दुबे, रामकुमार यादव मस्तूरी से राजकुमार मिश्रा, किशुन राठौर, महेतरु मधुकर, विष्णु कोसले आदि ने हर्ष व्यक्त किया है ।





