खबर का असर…प्रधान पाठक सहित सभी शिक्षकों को कारण बतलाओ नोटिस जारी…!

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर।

कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बिल्हा जिला बिलासपुर अंतर्गत संचालित प्राथमिक शाला चिल्हाटी रामगोपाल तिवारी नगर का स्कूल समय से पूर्व बंद किए जाने की खबर, खबर खास वेब पोर्टल में बड़ी प्रमुखता के साथ प्रसारित किया गया था।

खबर इस हेडलाईन के साथ कि मंत्री जी…तनख्वाह पूरी, शिक्षा अधूरी! कहीं ऐतिहासिक इमारत ना बन जाए सरकारी स्कूल!

जिसे संज्ञान में लेते हुए भूपेंद्र कौशिक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक एवं समस्त स्टॉफ शासकीय प्राथमिक शाला चिल्हाटी विकास खण्ड बिल्हा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने बाबत् नोटिस जारी किया गया।

सूचना मिली की समय 3:45 पूर्वाह को शाला बंद पाया गया। आपका यह कृत्य लापरवाही को प्रदर्शित करता है।

अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि अपना स्पष्टीकरण दो दिवस के भीतर उपस्थित होकर प्रस्तुत करें।





