बिलासपुर

“सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” विषय पर शनिवार को विकासखंड स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन…विजेता टीम को मिलेगी प्रोत्साहन राशि।

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा‘‘ विषय पर शनिवार को विकासखंड स्तरीय
वाद-विवाद प्रतियोगिता विजेता टीम को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार प्रदेश में सतत् रूप से बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जन-जागरूकता का कार्य किया जाना है। ‘‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” की महत्ता को प्रतिपादित करने विषय पर आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं के माध्यम से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल स्तर पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम से शुभारंभ किया जाकर राज्य स्तर पर 13 सितंबर 2025 तक संपन्न होगा।

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.22
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.18.28
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.24

कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण बिलासपुर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन मे स्कूल स्तर, विकासखंड स्तर, जिला स्तर, पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
स्कूल शिक्षा विभाग साक्षरता मिशन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में गृह विभाग छत्तीसगढ़ शासन के वित्तीय सहयोग से प्राधिकरण द्वारा सड़क सुरक्षा के महत्व को समझने एवं यातायात के नियमों के पालन को अमल में लाने के लिए जनसमुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के आशय से प्रदेश में ‘‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा‘‘ (हेलमेट व शीटबेल्ट का उपयोग करने, तेज रफ्तार, मोबाइल से बात करते हुए एवं शराब सेवन कर वाहन न चलने तथा यातायात के नियमों का पालन करने) पर आधारित छात्र-छात्राओं के हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल स्तर से लेकर राज्य स्तर तक विवाद प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीण समुदाय को जागृत करने एवं आने वाले नौजवानों के लिए यातायात शिक्षा प्रदान करने संबंधी माहिती कार्य करेगी।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.33
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.20.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.54
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.57
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.50

इसका उद्देश्य प्रदेश के स्कूली छात्राओं के भीतर छुपी प्रतिभा को निखारने वाकपटुता में दक्ष बनाने व उन्हें आगे बढ़ाने के लिए एक मंच प्रदान कर प्रेरित करना है। स्कूली छात्र-छात्राओं के माध्यम से प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने विशेषकर सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए आगे आने में उनकी भूमिका एवं कर्तव्य के निर्वहन कर पीड़ित व्यक्ति का समय सीमा अर्थात तत्काल अस्पताल पहुंचा कर जान बचाने के लिए आगे आने को प्रतिपादित करने वाले वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण समुदाय में जागृति लाना है तथा ग्राम स्तर से उपर उठकर आगे बढ़ाने हेतु उत्साह करना है।
जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर श्री विजय कुमार टांडे ने बताया कि वाद विवाद प्रतियोगिता पांच चरणों में आयोजित होंगी। प्रथम चरण में ग्राम के हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में समुदाय के बीच होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राएं ‘‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा‘‘ पर केंद्रित पक्ष और विपक्ष संबंधित तर्क-वितर्क देने वाले वाद-विवाद के संवाद तैयार कर उपरोक्त प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति देंगे। अंत में इस प्रतियोगिता का निष्कर्ष लोगों को दुर्घटना के कारणों से अवगत कराते हुए उसकी रोकथाम- यातायात के नियमों का पालन करने संबंधी आवश्यक संदेश देने वाला होना चाहिए।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 10.06.27
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.47.36
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.58
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.26.45
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.59

जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण जिला परियोजना अधिकारी जितेन्द्र पाटले ने आगे बताया कि द्वितीय चरण में विकासखंड स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता शनिवार 23 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे से दोप. 3:00 बजे तक आयोजित होगी। विकासखंड स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल स्तर से चयनित 8-10 वाद-विवाद दल भाग लेगी। यह प्रतियोगिता विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सुविधाजनक स्कूल प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। जहां दर्शकों के लिए बैठक, प्रस्तुतीकरण हेतु मंच एवं अन्य आवश्यक सुविधा उपलब्ध हो। विकासखंड स्तरीय उक्त प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन उपरांत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दल को जिला स्तर प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु भेजा जाएगा। विकासखंड स्तर पर नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाएगा जिसमें प्रथम स्थान आने वाले दल को 2500 रुपए, द्वितीय स्थान को 2000 रुपए, तृतीय स्थान को 1500 रुपए एवं 3 सांत्वना पुरस्कार प्रत्येक को एक-एक हजार रुपए प्रदान किया जाएगा।

इसी तरह तृतीय चरण में जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार 30 अगस्त शनिवार को प्रातः 11:00 बजे से दोप 3:00 बजे तक आयोजित होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु विकासखण्ड स्तरीय प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले वाद-विवाद दल भाग लेंगे। जिला स्तरीय उक्त प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन उपरांत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दल को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु भेजा जाएगा। जिला स्तर पर नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाएगा जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 7000 रुपए, द्वितीय स्थान को 5000 रुपए, तृतीय स्थान को 3000 रुपए एवं 5 सांत्वना पुरस्कार प्रत्येक को दो-दो हजार रुपए प्रदान किया जाएगा।
चतुर्थ चरण में संभाग स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार 6 सितंबर समय को प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में जिला स्तरीय संपन्न प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वाद-विवाद दल भाग लेंगे। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन उपरांत प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने भेजा जाएगा। संभाग स्तर पर नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाएगा जिसमें प्रथम स्थान आने वाले को 11000 रुपए, द्वितीय स्थान को 8000 रुपए, तृतीय स्थान को 6000 रुपए एवं 5 सांत्वना पुरस्कार प्रत्येक को तीन-तीन हजार रुपए प्रदान किया जाएगा।
अंतिम एवं पंचम चरण में राज्य स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार 13 सितंबर को समय प्रातः 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जायेगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में समस्त जिले के संभाग स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वाद विवाद की टीम भाग लेंगे। राज्य स्तर पर नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाएगा जिसमें प्रथम स्थान आने वाले को 35 हजार रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 25 हजार रुपए, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वाले को 20 हजार रुपए एवं 7 सांत्वना पुरस्कार प्रत्येक को दस-दस हजार रुपए प्रदान किया जाएगा। सभी स्तर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button