Uncategorizedबिलासपुर

विजयादशमी पर पुलिस क्यों करती है शस्त्र पूजा!

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है।

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg

मान्यता है कि विजयादशमी पर शस्त्र पूजा से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।

पुलिस का सामना भी अक्सर जन्मजात,आदतन,पेशेवर,विक्षिप्त अपराधियों से होता है जो हथियारों से लैस होते हैं ऐसे अपराधियों का सामना करनें पुलिस को भी शस्त्र की जरूरत होती है। विजयदशमी पर शस्त्र पूजा शस्त्रों की साफ सफाई और उपयोगिता जांच के बाद की जाती है ताकि समय आने पर शत्रुओं पर विजय प्राप्त किया जा सके।

बिलासपुर पुलिस नें भी विजयदशमी के अवसर पर रक्षित केंद्र में शस्त्र पूजन का आयोजन किया था।

इस दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर ने सपरिवार पुलिस अधिकारियों के साथ शस्त्र पूजा कर क्षेत्रवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दी।

प्रतिवर्ष दशहरा पर्व के अवसर पर बिलासपुर पुलिस द्वारा शस्त्र पूजा करने की परंपरा रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दिनांक 05.10.2022 को दशहरा पर्व के पावन अवसर पर बिलासपुर पुलिस के द्वारा रक्षित केंद्र में शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें जिले की उप महानिरिक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर ने सपरिवार पूजा में सम्मिलित हो कर जिले के अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों के साथ विधि विधान से शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा एवं शस्त्रों पूजन किया। शस्त्रों की पूजा के पश्चात वाहनों की भी पूजा की गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों द्वारा ब्लैंक राउंड से हवाई फायर भी किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर ने क्षेत्रवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा,जिले के अन्य राजपत्रित अधिकारी,रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button