बिलासपुर

कलेक्टर की पहल पर राजस्व संबधी समस्याओं के निराकरण हेतु शिविरों का आयोजन…शिविरों के माध्यम से नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन,डायवर्सन, किसान किताब आदि राजस्व प्रकरणों का होगा तत्काल निराकरण।

ख़बर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। बिलासपुर 18 जुलाई 2022/कलेक्टर सौरभ कुमार की पहल पर जिले में आयोजित किये जा रहे राजस्व शिविरों की श्रृंखला के अंतर्गत कल 19 तारीख को जिले के विभिन्न तहसीलों में 10 शिविर आयोजित किये जाएंगे।

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg

जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें बिलासपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम नगोई और मोहतराई में, बिल्हा तहसील के ग्राम हिर्री में, मस्तूरी तहसील के ग्राम भेलाई में, तखतपुर तहसील के जूनापारा तथा विजयपुर में, सकरी तहसील के घुटकू तथा कोड़ापुरी गांव में, कोटा तहसील के सल्का गांव तथा बेलगहना तहसील के दारसागर में यह शिविर आयोजित किया जाएगा।

इन शिविरों के माध्यम से नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन, किसान किताब आदि राजस्व प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जाएगा।

शिविर के माध्यम से आम नागरिकों के जाति, निवास, जन्म प्रमाण पत्र तथा राशनकार्ड भी बनाये जाएंगे।

शिविर के दौरान अधिकारी घर-घर दस्तक देकर राजस्व संबंधी जरूरतों की जानकारी लेंगे। जो समस्या का समाधान तत्काल संभव होगा, उसे मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।

अन्य मामलों में निर्धारित समय-सीमा में काम पूर्ण कर उनके घर प्रमाण पत्र पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button