बिलासपुर

महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों का तत्काल निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक नें ली समीक्षा बैठक।

ख़बर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर। बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर के द्वारा आज दिनांक को कार्यालय IUCAW महिला थाना एवं रक्षा टीम की संयुक्त समीक्षा बैठक ली गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को अति संवेदनशीलता एवं तत्काल निराकरण करने के लिए IUCAW प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी को निर्देशित किया।

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.22
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.18.28
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.24

सभी थानों की मीटिंग लेकर महिला संबंधी अपराधो का तत्काल निराकरण करने एवं महिला संबंधी शिकायतो को गंभीरता से लेने निर्देशित किया। पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला संबंधी अपराधों की मॉनिटरिंग गूगल स्प्रेडशीट के माध्यम से की जाती है। जिसे IUCAW द्वारा अपडेट किया जाता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा गूगल स्प्रेडशीट का भी अवलोकन किया गया और उसे अपडेट रखने हेतु निर्देशित किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.33
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.20.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.54
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.57
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.50

महिला थाने में प्राप्त महिला शिकायतों में कॉउंसलिंग एवं अपराध कायमी की समीक्षा की गई एवं फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित करने के लिए निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला थाना बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया गया। रक्षा टीम द्वारा शहर में सतत पेट्रोलिंग एवं स्कूल कॉलेजों में जाकर जागरूकता अभियान भी चलाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मचारियों को प्रोत्साहन स्वरूप इनाम प्रतिवेदन भेजने और काम नहीं करने वालों को कड़े निर्देश देने कहा गया।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 10.06.27
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.47.36
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.58
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.26.45
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.59

समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अंजू चेलक, रक्षा टीम प्रभारी निरीक्षक दुर्गा किरण पटेल एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button