त्रिवेणी नगर में पहली बार गूंजा चंद्रा गरबा – महिलाओं ने माता की भक्ति में बिखेरा उत्साह।

चंद्रा विकास समिति के महिला प्रकोष्ठ का आयोजन – गरबा, आरती और प्रसाद के साथ सम्मान समारोह

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर, 17 अक्टूबर 2026 – चंद्रा विकास समिति बिलासपुर के तत्वावधान में सामाजिक भवन त्रिवेणी नगर, बिलासपुर में पहली बार “चंद्रा गरबा गूंज” का भव्य आयोजन महिला प्रकोष्ठ द्वारा किया गया।

समिति के महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती लखेश्वरी चंद्रा एवं हेमा चंद्रा ने बताया कि माता रानी की असीम कृपा से 16 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित इस गरबा महोत्सव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माता रानी की पूजा-अर्चना व आरती से हुआ। इसके बाद विभिन्न रंग-बिरंगी गरबा वेशभूषा में सजी महिलाओं ने गरबा नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का समापन भोग-प्रसाद के साथ हुआ।
विशेष पुरस्कार और प्रसाद वितरण –
कार्यक्रम के अंत में माता रानी की भक्त श्रीमती रजनी राम प्रसाद चंद्रा, सहायक प्राध्यापक, शासकीय महाविद्यालय सीपत द्वारा सभी महिला प्रतिभागियों को अपनी ओर से विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं श्री जी.आर. चंद्रा परिवार द्वारा सभी सहभागियों एवं दर्शकों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती लखेश्वरी, हेमा, पुष्पलता, रोशनी, प्रीति, पूर्णिमा, कपिल, लक्ष्मी, सरोज, गंगा, बिमला, सुनीता, कल्याणी, कोमल, अनीता सहित महिला प्रकोष्ठ की सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।





