बिलासपुर

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति नें बिलासपुर पुलिस महानिरीक्षक को बैकुंठपुर के पत्रकार को न्याय दिलाने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक के नाम सौंपा ज्ञापन।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने बिलासपुर पुलिस महानिरीक्षक को बैकुंठपुर के पत्रकार को न्याय दिलाने मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौपा।

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg

मुख्यमंत्री जी प्रदेश के सभी पुलिस महानिरीक्षक एवं जिला पुलिस अधीक्षक को निर्देशित करे बिना जांच के पत्रकारों पर एफआईआर न करें- गोविन्द शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष ABPSS)

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.22
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.18.28
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.24

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.33
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.20.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.54
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.57
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.50

खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर-: अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने कहा प्रदेश में लगातार पत्रकारों पर हो रही एफआईआर सरकार के लिए आने वाले चुनाव में मुसीबत न बन जाये चौथे स्तम्भ के साथ लगातार प्रदेश में पुलिस की गैरजिम्मेदाराना हरकत दिखाई दे रही है और हो सकता हो भूपेश सरकार के खिलाफ भी कहीं साजिश हो रही हो कि भूपेश सरकार के खिलाफ पत्रकार दुष्प्रचार करें जिससे सरकार को कमजोर किया जा सके क्योकि भूपेश बघेल पहले मुख्यमंत्री है जिन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून के बात की ही नही उसे कानून बनाने पर भी कार्य किया देश का पहला राज्य है जिसने पत्रकार सुरक्षा कानून का ड्राफ्ट बना लिया जिसे कानूनी प्रकिया में जल्द लाने का प्रयास कर रही है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 10.06.27
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.47.36
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.58
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.26.45
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.59

प्रदेश के पत्रकारों पर बिना जांच एफआईआर बन्द हो और जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए की मांग के साथ कोरिया जिले के पत्रकार पर फर्जी अपराध दर्ज करने के मामले में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ बिलासपुर की टीम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं डीजीपी छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा के नाम का ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौपा है. अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द शर्मा के नेतृत्व में पत्रकार साथियों ने पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर को ज्ञापन दिया. जिसमे बताया गया कि कोरिया जिले के पत्रकार साथी रवि रंजन सिंह के द्वारा सोशल मीडिया में वायरल चैट को लेकर एक लेख प्रकाशित किया गया था. जिसमें विभाग के कई कर्मचारियों के नाम सामने आए थे और वहा के पुलिस अधीक्षक की शह पर बिना जांच पड़ताल किये पत्रकार रवि रंजन सिंह के ऊपर फर्जी मामला दर्ज कर दिया गया और उनके निकट जनों को एक अपराधी की भाँति बिना किसी सर्च वारंट के तथा बिना दूसरे जिले के लोकल पुलिस एवं परिवार जनों को सूचना दिए, सूरजपुर जिले से लाकर पटना थाने में मार पीट की गई,जिसमे एक महिला एवं १३ वर्ष के नाबालिग बच्चे को मानसिक एवं शारीरिक क्षति पहुंची है अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद शर्मा ने पत्रकार के ऊपर हुई गलत एफआईआर को तत्काल हटाने,पत्रकार की गिरफ्तारी रोकने के साथ पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी को भी तत्काल हटाने की मांग करते हुए बताया कि जो चौथे स्तभ्म का सम्मान नही करते है बल्कि उनसे द्वेष रखते हुए अपने पद का दुरुपयोग कर रहे है जिसका अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ घोर विरोध एवं निंदा करता है। नही हटाये जाने की दिशा में प्रदेश के हर जिले में धरना प्रदर्शन दे कर विरोध प्रकट किया जायेगा उसके बाद एक महाधरना रायपुर में किया जायेगा. अगर पुलिस प्रशासन इस तरह अपने निजी शत्रुता के लिए अपने पद का गलत इस्तेमाल करता है तो यह कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ है जिसे बर्दाश्त नही किया जा सकता।

श्री रतनलाल डांगी पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर को ज्ञापन अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह,प्रदेश कोषाध्यक्ष उतपल्सेन गुप्ता, पत्रकार प्रवीण मौर्य, अनुज श्रीवास्तव,नीरज शुक्ला शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button