बिलासपुर

पोड़ी उपरोड़ा और कटघोरा से “सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़” के अध्यक्ष बने एफ डी महंत…वहीं बांकीमोंगरा से संजय आजाद को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी…पत्रकारों में हर्ष।

खासखबर छत्तीसगढ़ बिलासपुर। सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ का कारवां दिन रविवार को छत्तीसगढ़ की ऊर्जा धानी कोरबा जिले की ओर रवाना हुआ।

img-20260814-wa00504372104065216457982.jpg
img-20260814-wa00496395213310282898365.jpg
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 08.49.52
img-20260814-wa00183861851202196550809.jpg

प्रदेश अध्यक्ष श्री आर डी गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों का दल “सदभाव पत्रकार संघ” का गठन और जिला एवं ब्लाक इकाई का विस्तार करने बांकीमोंगरा में रुका।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.22
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.18.28
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.23
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.12.24

बाकी मोगरा में उपस्थित स्थानीय पत्रकार साथियों ने सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया साथ ही नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.33
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.20.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.54
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.19.57
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.22.50

WhatsApp Image 2026-08-15 at 10.06.27
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.47.36
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.58
WhatsApp Image 2026-08-15 at 09.26.45
WhatsApp Image 2026-08-15 at 11.46.59

कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री आर डी गुप्ता एवं संगठन के संस्थापक श्री देव दत्त तिवारी का उपस्थित पत्रकारों ने फूल मालाओं से आत्मीय स्वागत किया!

संगठन के संस्थापक श्री देवदत्त तिवारी ने इस मौके पर सभी उपस्थित पत्रकारों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए नए संगठन से जुड़ने की बधाई दी! उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों को आगे बढ़ाने और क्षेत्रीय पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सदभाव पत्रकार संघ का गठन किया गया है ,उन्होंने उपस्थित पत्रकार साथियों को बताया कि सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ द्वारा पत्रकार साथियों को सुख या दुख की स्थिति में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पत्रकार राहत कोष की स्थापना निकट भविष्य में की जाएगी! इस राहत कोष के जरिए किसी भी पत्रकार साथी की आपात स्थिति में आर्थिक मदद की जा सकेगी।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री आर डी गुप्ता ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है, उन्होंने पत्रकारों से एकजुट होने और नए संगठन का अपने अपने क्षेत्र में तेजी से विस्तार करने एवं अन्य ग्रामीण पत्रकार साथियों को संगठन से जुड़नें का आह्वान किया।

समारोह में कटघोरा,पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक का संयुक्त रूप अध्यक्ष पद का दायित्व फिरत दास महंत को दिया गया वहीं संजय आजाद को बांकीमोंगरा ब्लाक इकाई का अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। उपस्थित पत्रकार साथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश टमकोरिया, प्रदेश सचिव श्री टी के गोस्वामी,कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार श्री सत्या पाल, संंभाग अध्यक्ष श्री विनय मिश्रा, संभाग उपाध्यक्ष श्री उमाकांत मिश्रा, संभाग सचिव श्री सत्येंद्र वर्मा खासखबर छत्तीसगढ़ वेब न्यूज़, युवा पत्रकार संदीप गुप्ता, बिलासपुर रिपोर्टर वेब चैनल के कोरबा प्रतिनिधि अशोक मिश्रा, विनोद साहू, पाली से गणेश दास महंत, सहित बड़ी संख्या में जिले के पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button