बिलासपुर में कर्मचारियों का महा-आक्रोश – DA दो, नहीं तो आंदोलन होगा और बड़ा ।

बिलासपुर में फेडरेशन का हल्ला बोल – पटवारी पर दमन बंद करो, नहीं तो आंदोलन और तेज होगा
3 साल बाद भी केंद्र के समान महंगाई भत्ता नहीं, बिलासपुर में कर्मचारियों का आक्रोश फूटा
पटवारी पर ACB की कार्रवाई नहीं चलेगी – बिलासपुर में फेडरेशन ने निकाली आक्रोश रैली, CM को सौंपा ज्ञापन
आंदोलन दमन से नहीं, बातचीत से हल होगा – पटवारी आंदोलन के समर्थन में बिलासपुर में गरजे हजारों कर्मचारी
खबर खास छत्तीसगढ़ बिलासपुर दिनांक 18 नवंबर 2026 राजस्व पटवारी की मांगों के साथ ही केंद्र के समान महंगाई भत्ता प्रदान करने फेडरेशन का आक्रोश रैली निकाल कर सौपा ज्ञापन ।

राजस्व पटवारी के आंदोलन का सम्मानजनक निराकरण करने तथा केंद्र के सामान देय तिथि से महंगाई भत्ते की मांग को लेकर फेडरेशन के प्रांतीय निकाय के आह्वान पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने आज आक्रोश रैली निकालकर माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को कलेक्टर के अनुपस्थिति में डिप्टी कलेक्टर श्री शालिक राम गुप्ता के माध्यम से ज्ञापन सौपा
फेडरेशन के जिला संयोजक राजेश गुप्ता एवं महासचिव किशोर शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ द्वारा विगत 13 अक्टूबर से न्यायोचित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जा रहा है परंतु राज्य शासन द्वारा सहानुभूति पूर्वक मांगों को पूरा करने के बजाय एसीबी की कार्यवाही सहित अनेक प्रकार से दमनात्मक कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार मोदी गारंटी के तहत चुनावी घोषणा पत्र में केंद्र सरकार के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता दिए जाने का वादा किया गया था लेकिन लगभग तीन वर्ष के बाद भी केंद्र के समान महंगाई भत्ता नहीं दिए जाने से प्रदेश के कर्मचारी एवं अधिकारियों को बढ़ती महंगाई में आर्थिक नुकसान हो रहा है जिससे कर्मचारियों अधिकारियों में निराशा एवं आक्रोश व्याप्त है ।

फेडरेशन की मांग है कि पटवारी के विरुद्ध की गई समस्त दंडात्मक कार्यवाही को निरस्त कर जायज मांगों को पूर्ण करने तथा प्रदेश के समस्त शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों को देय तिथि से एरियर्स सहित महंगाई भत्ता देने फेडरेशन के पदाधिकारी पुराने कंपोजिट बिल्डिंग रजिस्ट्री कार्यालय बिलासपुर के सामने एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मांगों के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए डिप्टी कलेक्टर सालिक राम गुप्ता को ज्ञापन सौपा
आज की रैली में पवन शर्मा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ एवं समन्वयक जीआर चंद्रा, रोहित तिवारी सहसंयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक कर्मचारी संघ, सुनील कौशिक प्रदेश शिक्षक संघ, जिला संयोजक राजेश गुप्ता, महासचिव किशोर शर्मा, सुनील यादव, विजय भारत साहू, अश्वनी कुर्रे, संतराम लहरे,आलोक परांजपे, जगदीश चंदेल, धीरज पलेरिया, धीरज मिश्रा, उपेंद्र प्रसाद बंजारे, टैटू राम जांगड़े, मेला राम ध्रुव, अश्वनी पांडे, सुनील पांडे,महेंद्र तिवारी, अरुण पांडे, राजेंद्र दवे, प्रशांत मोकाशे, नरेंद्र राठौर,आदि भारी संख्या में कर्मचारी अधिकारी शामिल हुए ।







